2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के इस जिले में भी बुजुर्गों के लिए ड्राइव इन वैक्सीनेशन, कार में आइए टीका लगाइए

Corona vaccination in Durg: देश की राजधानी दिल्ली की तरह ही अब छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भी स्वास्थ्य विभाग ने ड्राइव इन वैक्सीनेशन प्रोग्राम चालू किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 9 May 2021, 5:20 PM IST

दिल्ली की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के इस जिले में भी बुजुर्गों के लिए ड्राइव इन वैक्सीनेशन, कार में आइए टीका लगाइए

दिल्ली की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के इस जिले में भी बुजुर्गों के लिए ड्राइव इन वैक्सीनेशन, कार में आइए टीका लगाइए

भिलाई. देश की राजधानी दिल्ली की तरह ही अब छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भी स्वास्थ्य विभाग ने ड्राइव इन वैक्सीनेशन प्रोग्राम (Drive in vaccination ) चालू किया है। जिसमें वरिष्ठ नागरिक अपने कारों से चिन्हित वैक्सीनेशन प्वाइंट पर जाकर कोरोना वैक्सीन कार में बैठे-बैठे ही लगवा रहे हैं। उन्हें गाड़ी से उतरने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्यकर्मी स्वयं उनके गाड़ी के नजदीक आकर उन्हें वैक्सीन लगा रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर ने छत्तीसगढ़ में जमकर कोहराम मचाया है। ऐसे में वैक्सीन (corona vaccination in Durg) प्रोग्राम को गति देने के लिए दुर्ग कलेक्टर ने यह पहल की है जिसका काफी अच्छा असर देखने मिल रहा है। गाड़ी में बैठे-बैठे टीका लगाने से वरिष्ठ नागरिकों के संक्रमण से भी बच पा रहे हैं।

वरिष्ठ नागरिक यहां लगवा सकेंगे टीका
ड्राइव इन वैक्सीनेशन के तहत नेहरू नगर जोन-1 क्षेत्र अंतर्गत सूर्या ट्रेजर आइलैंड मॉल के पार्किंग स्थल में समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक।
यहां शाम 5 से रात 9 बजे तक
जोन 2 वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड क्रिकेट ग्राउंड में ड्राइव इन वैक्सीनेशन के तहत शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक टीकाकरण करवा सकते हैं
ड्राइव इन वैक्सीनेशन के तहत हाउसिंग बोर्ड क्रिकेट ग्राउंड में भी वैक्सीनेशन 9 मई से प्रारंभ किया जाएगा,। इसमें खास बात यह होगी कि यह टीकाकरण शाम को 5 बजे से प्रारंभ हो गया है।

भिलाई में इन स्थलों में लगवा सकते हैं टीका
जोन-1 नेहरू नगर
- अंत्योदय कार्डधारियों के लिए वार्ड 12 शासकीय प्राथमिक शाला कोल डिपो के पास कांट्रेक्टर कॉलोनी एवं वार्ड 2 शासकीय माध्यमिक शाला जुनवानी में, बीपीएल कार्डधारियों के लिए वार्ड-3 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कोसानगर में, एपीएल कार्डधारियों के लिए वार्ड-6 शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सुपेला में।
जोन -2 वैशालीनगर
- अंत्योदय कार्डधारियों के लिए वार्ड 14 इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय जवाहर नगर एवं वार्ड 26 हाउसिंग बोर्ड के शासकीय स्कूल में, बीपीएल कार्डधारियों के लिए वार्ड 16 सरस्वती शिशु मंदिर कैलाश नगर में, एपीएल कार्डधारियों के लिए वार्ड 15 वैशालीनगर सांस्कृतिक भवन में।
जोन -3 मदर टेरेसा नगर
- अंत्योदय कार्डधारियों के लिए दुर्गा विद्यालय वार्ड 24 मिलन चौक में एवं वार्ड 22 बाल मंदिर कैंप 1 पानी टंकी में, बीपीएल कार्डधारियों के लिए जनता स्कूल वार्ड 25 में केम्प 02, एपीएल कार्डधारियों के लिए वार्ड 21 शासकीय उच्च. मा. शाला. जेपी नगर केम्प-1 में।
जोन-4 शिवाजी नगर
- अंत्योदय कार्डधारियों के लिए वार्ड 34 सांस्कृतिक भवन अंडा चौक खुर्सीपार में एवं वार्ड 36 शासकीय पंडित जवाहर लाल नेहरू विद्यालय में, बीपीएल कार्डधारियों के लिए वार्ड 38 पॉवर हाउस बस स्टैण्ड में, एपीएल कार्डधारियों के लिए वार्ड 28 मंगल भवन छावनी में।
जोन-5 सेक्टर क्षेत्र
- अंत्योदय कार्डधारियों के लिए वार्ड 55 हाईस्कूल सेक्टर 06 एवं वार्ड 52 प्रायमरी स्कूल सेक्टर 04 में, बीपीएल कार्डधारियों के लिए वार्ड 68 सेक्टर 09 के हाई स्कूल में, एपीएल कार्डधारियों के लिए वार्ड 65 एवं 66 के शासकीय प्राथमिक शाला स्ट्रीट 05 सेक्टर 07 में आकर टीका लगवा सकते हैं।