11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने कहा, हमारे पास है जनबल

चंदन यादव ने कार्यकर्ताओं से बूथ कमेटियों की जानकारी लेकर चुनावी प्रबंधन के बारे में पूछा। चुनाव में विरोधी दल को घेरने की रणनीति के संबंध में कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए।

less than 1 minute read
Google source verification

दुर्ग

image

Naresh Verma

Jul 21, 2018

patrika

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने कहा, हमारे पास है जनबल

दुर्ग . अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ सहप्रभारी चंदन यादव ने कांग्रेस भवन में शहर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ कमेटियों की जानकारी लेकर चुनावी प्रबंधन के बारे में पूछा। चुनाव में विरोधी दल को घेरने की रणनीति के संबंध में कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए। कार्यकर्ताओं को विधायक अरुण वोरा ने भी संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की नाकामियों को कार्यकर्ताओं के सामने रखते हुए घर-घर प्रचार करने के सुझाव दिए।

प्रदेश सरकार के पास स्पष्ट नीति नहीं

राष्ट्रीय सचिव यादव ने बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटी के महत्व और बूथ मैनेजमेंट की बारीकियां बताते हुए कहा कि भाजपा के धनबल के सामने हमारे पास जनबल है। कांग्रेस का मुख्य आधार बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। जब बूथ के कार्यकर्ता जिम्मेदारी का निर्वहन इमानदारी से करता है तभी सरकार बनती है। विधायक वोरा ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास कोई स्पष्ट नीति नहीं है। रमन सरकार हर स्तर पर फेल है।

१५ साल में घपलों का कीर्तिमान

राज्य के बारे में नीति आयोग के सीईओ को कहना पड़ा कि जिन राज्यों के पिछड़े होने से देश की जीडीपी प्रभावित हो रही उनमें से छत्तीसगढ़ भी एक है। पिछले 15 वर्षों में राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार, घपले और घोटालों का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिसकी वजह से मुख्यमंत्री तक को रायगढ़ में कार्यसमिति की बैठक में कमीशनखोरी बंद करने की अपील करनी पड़ी। बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरएन वर्मा, पूर्व महापौर शंकर लाल ताम्रकार, निगम सभापति राजकुमार नारायणी,मदन जैन,कमल रूंगटा, राधेश्याम शर्मा, गया पटेल, अलताफ अहमद, दीपक दुबे, अनीता तिवारी, दानबाई तामस्कर,नीलू ठाकुर,अजय मिश्रा,लीलाधर पाल, राजेश शर्मा, शकुन ढीमर समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।