लाइसेंस शर्त का उल्लंघन करते पाया
पेपर्स रेस्टोरेंट में छापे के दौरान पुलिस को कई खामियां नजर आई। पुलिस ने संचालक निखिल अरोरा को लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करते हुए पाया। इस दौरान बार में मौजूद लोग हुक्का पीते हुए भी पुलिस को मिले। जिसके बाद आईपीसी की धारा के तहत रेस्टोरेंट संचालक पर उचित कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कई ग्राहक वहां से भाग खड़े हुए।