29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘आई एम जेनी, प्लीज कॉल मी’ मैसेज पर किया रिप्लाई, फिर कॉल सेंटर गर्ल ने बुजुर्ग को फंसाकर ऐंठे 11 लाख

Fraud Case: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र से एक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग कॉल सेंटर गर्ल के झांसे में आकर 11 लाख रुपए लुटा बैठा। बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 11 Mar 2023, 4:34 PM IST

File Photo

File Photo

Fraud Case: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र से एक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग कॉल सेंटर गर्ल के झांसे में आकर 11 लाख रुपए लुटा बैठा। बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। साइबर टीम मामले की जांच कर रही है। पद्मनाभपुर टीआई राजीव तिवारी ने बताया कि घटना 23 सितम्बर 2022 की है।

आनंद विहार निवासी सोमीर कुमार चन्द्रा के पास मोबाइल से एक एसएमएस आया। उसमें लिखा था आई एम जेनी, प्लीज कॉल मी। सोमीर (66) ने उसमें दिलचस्पी ली। जिसके बाद उसे एक वीडियो कॉल आया और उसने मीटिंग से पहले रजिस्ट्रेशन करने का प्रोसेस समझाया। 24 सितम्बर 2022 को सोमीर ने 2 हजार 149 रुपए देकर रजिस्ट्रेशन करा लिया।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ कांग्रेस की टीम में फेरबदल के संकेत, CM बघेल ने कहा- संगठन में होगा बड़ा बदलाव, राष्ट्रीय अध्यक्ष से हुई चर्चा

इसके बाद युवती बोली कि अब आईडी बनाने के लिए 3 हजार 999 रुपए देना होगा। इसके बाद मीटिंग शुरू हो जाएगी। ऐसा करते करते सोमीर से रुपए लेते गई। फिर युवती ने उसे वीडियो में अश्लील बातों में फंसा लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए सोमीर से पैसे ऐंठने लगी। इस तरह कुल 11 लाख रुपए ऐंठ लिए।

लिस्टिंग करने का बनाया बहाना
पुलिस ने बताया कि कॉल पर बात करने वाली युवती से सोमीर ने जब पैसे लौटाने के लिए कहा तो वह हिलाहवाली करने लगी। आईटी का रेड का हवाला देते हुए लिस्टिंग करने का बहाना किया। लेकिन उसका पैसा रिफंड नहीं किया और बोली कि अब भूल जाओ। तब सोमीर ने पुलिस की मदद ली।