26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Durg / महामारी के दौर में सरकार की उदारता का जमकर उठाया फायदा, दुर्ग जिले में 3.62 लाख परिवार, 4.20 लाख लोगों का बन गया राशन कार्ड

महामारी के दौर में सरकार की उदारता का जमकर उठाया फायदा, दुर्ग जिले में 3.62 लाख परिवार, 4.20 लाख लोगों का बन गया राशन कार्ड

कोरोना काल में राशन कार्ड बनाने को लेकर सरकार की उदारता का जिले में जमकर फायदा उठा गया है। हालात यह है कि जिले में 3 लाख 62 हजार परिवार हैं और 4 लाख 20 हजार राशन कार्ड बना लिए गए हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 25 Jun 2020, 7:01 PM IST

महामारी के दौर में सरकार की उदारता का जमकर उठाया फायदा, दुर्ग जिले में 3.62 लाख परिवार, 4.20 लाख लोगों का बन गया राशन कार्ड

महामारी के दौर में सरकार की उदारता का जमकर उठाया फायदा, दुर्ग जिले में 3.62 लाख परिवार, 4.20 लाख लोगों का बन गया राशन कार्ड

दुर्ग . कोरोना काल (Coronavirus in chhattisagrh) में राशन कार्ड बनाने को लेकर सरकार की उदारता का जिले में जमकर फायदा उठा गया है। हालात यह है कि जिले में 3 लाख 62 हजार परिवार हैं और 4 लाख 20 हजार राशन कार्ड (Ration card in chhattisgarh) बना लिए गए हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के इन परिवारों की संख्या में औसत 10 फीसदी बढ़ोतरी मान लिया जाए तब भी राशन कार्डों की संख्या करीब 16 हजार ज्यादा है। ऐसे में प्रति परिवार औसत 20 किलो चावल और चावल का बाजार मूल्य प्रतिकिलो 20 रुपए जोड़ा जाए तो ये परिवार 64 लाख रुपए के 3 हजार 200 क्विंटल चावल हर महीने उड़ा रहे हैं।

प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद चुनावी घोषणा के अनुरूप एपीएल और कोरोना काल में छूटे हुए व अन्य प्रदेशों से लौटे परिवारों का राशन कार्ड बनवाए गए। कोरोना काल में लॉक डाउन के कारण रोजगार छिन जाने से भोजन के संकट जैसे हालातों से बचाने के लिए ऐसे परिवारों दस्तावेजों की अनिवार्यता को दरकिनार कर केवल आवेदनों के आधार पर राशन कार्ड बनाए गए। इसका खामियाजा अब परिवार से ज्यादा राशन कार्ड बनवा लिए जाने के रूप में सामने आ रहा है। वर्ष 2011 की जनगणना के हिसाब से गौर करें तो जिले में परिवार से 53 हजार से ज्यादा राशन कार्ड बनवाए गए हैं।

इस तरह समझें गड़बड़ी को
जनगणना में अहम भूमिका निभाने वाले जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों की मानें तो हर जनगणना में परिवारों की संख्या में औसत 10 फीसदी की बढ़ोतरी होती है। जनगणना के बाद इन 9 वर्षों में भी 10 फीसदी बढ़ोतरी मान लिया जाए तो भी इस समय करीब 4 लाख 4 हजार परिवार होने चाहिए, लेकिन इस समय 4 लाख 20 हजार 756 राशन कार्ड प्रचलित है। इस तरह परिवारों से करीब 16 हजार ज्यादा राशन कार्ड हैं।

इस तरह लग रहा सरकार को चूना
अफसरों की मानें तो नए बने अधिकतर राशन कार्ड एपीएल परिवारों के हैं। शासन द्वारा एपीएल परिवार को प्रति सदस्य 10 किलो और अधिकतम 35 किलो चावल दिया जाता है। अतिरिक्त 16 हजार परिवारों में 2 सदस्य मानें तो हर महीनें करीब 3 हजार 200 क्विंटल चावल इनके हिस्से में चला जाता है। बाजार में सामान्य किस्म के चावल की कीमत 22 से 25 रुपए किलो है। इस हिसाब से गणना करें तो यह 64 लाख से ज्यादा का होता है।

मामला इसलिए भी ज्यादा गंभीर
अफसरों के मुताबिक सामान्य तौर 8 से 10 फीसदी परिवार ऐसे होते है, जो आर्थिक रूप से समृद्ध होते हैं और राशन कार्ड नहीं बनवाते। यदि कुल परिवारों की संख्या में इन्हें कम कर दिया जाए तो अतिरिक्त राशन कार्डों की संख्या करीब 36 हजार और बढ़ जाती है। इनके हिस्से के भी चावल की गणना करें तो सरकार को नुकसान का आंकड़े में 1 करोड़ 25 लाख से ज्यादा बढ़ जाती है।

पहले भी बन चुकी है स्थिति
इससे पहले भी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2013-14 में इसी तरह परिवार से ज्यादा राशन कार्डों की संख्या की स्थिति बन चुकी है। वर्ष 2014 के चुनाव से पहले इसी तरह आवेदन के आधार पर राशन कार्ड बनाए गए। हालांकि चुनाव के बाद परिवारों का सत्यापन कर इन राशन कार्डों को रद्द कर दिया गया, लेकिन तब भी कई महीनों से इस तरह कई परिवार लाखों के अतिरिक्त चावल उड़ाते रहे।

दो महीने में बने 16 हजार से ज्यादा कार्ड
कोरोना संक्रमण के कारण लॉक डाउन के बाद सरकार की ओर से सभी छूटे हुए और अन्य प्रदेशों से लौटे परिवारों के राशन कार्ड आवेदन के आधार पर बनाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद करीब 2 माह में ही 16 हजार से ज्यादा राशन कार्ड बनाए गए।
इनमें सर्वाधिक संख्या दुर्ग व भिलाई नगरीय निकाय क्षेत्रों के है। सहायक खाद्य अधिकारी दुर्ग एसी मिश्रा ने बताया कि बीपीएल परिवारों के लिए नियमों की बाध्यता है, एपीएल परिवारों के लिए कोई भी तय नियम नहीं है। ऐसे परिवार चाहे तो एक घर अथवा संयुक्त परिवार में रहकर अलग-अलग राशन कार्ड बना सकते हैं। राशन कार्ड से शासन की अन्य योजनाओं को भी जोड़ दिया गया है।