दुर्ग. शहर के आदतन बदमाश और गैंगस्टर तपन सरकार के साथी ईरानी डेरा निवासी बबलू ईरानी के खिलाफ एक और एफआईआर हुई है। शनिवार को बबलू के खिलाफ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने और उगाही का मामला दर्ज हुआ है। आदतन बदमाश के खिलाफ दुर्ग-रायुपर चलने वाले एक यात्री बस के कंडक्टर अजमेर खान ने शिकायत की है। खान ने शिकायत में बताया कि वह बस में टिकट काटता है। बबलू पिछले एक माह से हर सप्ताह 500 रुपए देने बाध्य कर रहा है। रुपए नहीं देने पर जान से मारने और मारपीट करने की धमकी देता है। हर सप्ताह 500 रुपए देने बाध्य करने के कारण अजमेर खान सिटी कोतवाली में शिकायत की।