आयोजन समिति के प्रमुख वरुण जोशी ने बताया शिवनाथ महोत्सव केवल एक पीढ़ी के लिए नहीं है, यह सभी वर्ग के लोगों का आयोजन होता है। शिवनाथ मेले में दिनभर लोगों का भीड़ लगी रही। इस दौरान संगीत और डांस के कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। महोत्सव (Shivnath Festival)में विभिन्न प्रकार के स्टाल भी लगाए गए थे। नदी पर स्थित भगवान शिव पार्वतीजी के मंदिर पर भव्य आरती के बाद शिव तांडव के श्लोको के साथ गंगा आरती के तर्ज पर शिवनाथ नदी की आरती की गई। कार्यक्रम की समाप्ति भव्य आतिशबाजी के साथ की गई।