14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: हड़ताली शिक्षाकर्मियों के विरोध में उतरे नगपुरा स्कूल के विद्यार्थी, बस स्टैंड में किया चक्काजाम

शिक्षाकर्मियों के हड़ताल से पढ़ाई प्रभावित होने से नाराज विद्यार्थियों ने नगपुरा बस स्टैंड चौक में गुरूवार को चक्काजाम कर दिया।

2 min read
Google source verification

दुर्ग

image

Dakshi Sahu

Nov 30, 2017

patrika

दुर्ग . शिक्षाकर्मियों के हड़ताल से पढ़ाई प्रभावित होने से नाराज विद्यार्थियों ने नगपुरा बस स्टैंड चौक में गुरूवार को चक्काजाम कर दिया। विद्यार्थियों की मांग है कि स्कूल में हड़ताली शिक्षाकर्मियों की जगह वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर पढ़ाई शुरू करवाई जाए।

इसके पहले भी 28 नवंबर को पहली बार शिक्षाकर्मियों के हड़ताल पर विद्यार्थियों का विरोध सामने आया था। नगपुरा हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर विरोध दर्ज कराई थी। विद्यार्थियों ने एडीएम को ज्ञापन भी सौंपा था। जिसमें शिक्षाकर्मियों को तत्काल वापस भेजने या बर्खास्त कर नई नियुक्ति करने की मांग की गई थी।

इसलिए हुए विद्यार्थी नाराज
इसके लिए दो दिन की मियाद तय की गई थी। विद्यार्थियों ने अन्यथा की स्थिति में गुरुवार को चक्काजाम करने का ऐलान किया था। कलेक्टोरेट पहुंचे शाला नायक तुलसी साहू व मनीष पुनाचा ने बताया था कि नगपुरा हायर सेकंडरी स्कूल में 250 से ज्यादा विद्यार्थी हंै। यहां लगभग सभी प्रमुख विषय को पढ़ाने वाले शिक्षाकर्मी है।

शिक्षाकर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से यहां 20 नवंबर से पढ़ाई पूरी तरह ठप्प है। इधर 9 दिसंबर से अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो रही है। स्कूल में पढ़ाई नहीं होने से परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों ने इस संबंध में एडीएम संजय अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।

नहीं तो बस स्टैंड में लगाएंगे जाम
विद्यार्थियों ने बताया था कि पढ़ाई प्रभावित होने से परेशान बच्चों ने एकराय होकर यह निर्णय किया था। ज्ञापन में तय मियाद के अनुसार दो दिन के भीतर शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की गई। जिसके बाद विद्यार्थियों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

एसपी और डीईओ को भी सौंपा था ज्ञापन
विद्यार्थियों ने एसपी और जिला शिक्षा अधिकारी को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था। इसके अलावा चक्काजाम के निर्णय की सूचना भी दी गई थी। विद्यार्थियों ने कहा था कि इसके बाद जब तक शिक्षकों की व्यवस्था नहीं होगी हर दिन विद्यार्थी बस स्टैंड में पहुंचकर चक्काजाम करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

दुर्ग

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग