
विवेकानंद सभागार में विधायक गजेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य में महतारी वंदन सम्मेलन हुआ
Mahtari Vandan Yojana- जिला मुख्यालय के विवेकानंद सभागार में विधायक गजेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य में महतारी वंदन सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में संभाग आयुक्त एसएन राठौर, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल सम्मिलित हुए। सम्मेलन में विधायक गजेन्द्र यादव ने छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना को प्रथम सीढ़ी बताया। उन्होंने योजना अंतर्गत जिले के लाभान्वित 4 लाख 5 हजार पात्र हितग्राहियों को शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि यादव ने नए राशनकार्ड और खाद्यान कैरी बैग हितग्राहियों को प्रदान किया। सम्मेलन को महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
बाल विवाह मुक्ति की दिलाई शपथ
बाल विवाह मुक्त प्रदेश के लिए महतारी वंदन योजना कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को विधायक गजेन्द्र यादव ने बाल विवाह रोकथाम के लिए अपने परिवार में कभी भी बाल विवाह नही करने, समाज में बाल विवाह के रूप में व्याप्त बुराई का सदैव विरोध करने, बाल विवाह रोकने के लिए आमजनों को जागरूक करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने की शपथ दिलाई।
शारदा बेटी के नाम जमा करेगी राशि
योजना की राशि का अंतरण के साथ महिलाओं के चेहरे में खुशी की लहर देखने को मिली। ग्राम रानीतराई तहसील पाटन की शारदा नगारची को भी योजना का लाभ मिला। नगारची इस योजना से अनभिज्ञ थी। उन्होंने बताया कि इस राशि को सुकन्या योजना में अपनी बेटी के नाम से जमा करेगी और बाकी बच्चों की पढ़ाई में खर्च करेगी। प्राप्त राशि से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार की देखभाल अच्छे से कर पाएगी।
धुमा की नीरा अब नहीं रहेगी आश्रित
ग्राम धुमा की नीरा बाई वर्मा 63 साल की निराश्रित बुजुर्ग परित्यक्त महिला है। मायके से भी कोई मदद नही मिल पाती है। महतारी वंदन योजना से प्राप्त 1000 रूपए को हर माह सामान्य व दवाई खर्च के लिए लगाएगी, अब उसे किसी से मांगना नही पड़ेगा। बता दे कि जिले की 4 लाख 4 हजार 556 महिलाओं को योजना की राशि अंतरित की गई है।
Published on:
11 Mar 2024, 10:39 AM IST
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.