19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन में आधा शटर खोलकर सामान बेचते पकड़ाए,17 दुकानदारों से निगम ने वसूला 12,700 रुपए जुर्माना

Lockdown in Durg: निगम व जिला प्रशासन की टीम ने 3 घंटे तक शहर में घूम-घूमकर लापरवाही करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।
less than 1 minute read
Google source verification

दुर्ग

•

image

Dakshi Sahu

•

Apr 24, 2021

लॉकडाउन में आधा शटर खोलकर सामान बेचते पकड़ाए,17 दुकानदारों से निगम ने वसूला 12,700 रुपए जुर्माना

लॉकडाउन में आधा शटर खोलकर सामान बेचते पकड़ाए,17 दुकानदारों से निगम ने वसूला 12,700 रुपए जुर्माना

दुर्ग. जिले में कोरोना संक्रमण (Coromavirus in Durg) की रफ्तार कम करने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। बावजूद लोगों की लापरवाही लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को निगम व जिला प्रशासन की टीम ने 3 घंटे तक शहर में घूम-घूमकर लापरवाही करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान इंदिरा मार्केट के लक्ष्मी ड्रायफ्रूट्स और वर्धमान ट्रेडिंग कंपनी के संचालक आधा शटर उठाकर सामानों की बिक्री करते पकड़े गए। इसी तरह मान होटल चौक पर दूध कारोबारियों द्वारा भीड़ लगाकर दूध विक्रय किया जा रहा था। इस तरह लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन के मामले में 17 लोगों पर कार्रवाई कर 12 हजार 700 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।

लगाया है लॉकडाउन तोडऩे पर जुर्माना
लॉकडाउन के बाद भी नियमों के उल्लंघन की शिकायत लगातार जिला प्रशासन को मिल रही है। इसे देखते हुए शुक्रवार की सुबह निगम कमिश्नर हरेश मंडावी और एसडीएम विनय पोयाम के नेतृत्व में सीएसपी विवेक शुक्ला, तहसीलदार पार्वती पटेल ने दल-बल के साथ इंदिरा मार्केट, शनिचरी बाजार, चंडी चौक, मान होटल चौक, पोलसाय पारा चौक, शहीद चौक, स्टेशन रोड, नया गंज मंडी के अलावा कातुलबोर्ड सहित अन्य जगहों पर दबिश देकर जांच की। इस दौरान इंदिरा मार्केट में लक्ष्मी ड्रायफ्रूट्स व वर्धमान किराना स्टोर्स में आधा शटर खोलकर अनाज की बोरी विक्रय करते पकड़ा गया। दोनों दुकानों के संचालकों पर 2-2 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया।

तीन घंटे तक शहर की निगरानी
निगम प्रशासन के मुताबिक टीम सुबह निरंतर सघन निरीक्षण कर शहर पर नजर रख रही है। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ निगम प्रशासन द्वारा कार्रवाई भी की जा रही है। दोबारा नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।