Agniveer Bharti : सेना में भर्ती होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए अप्रैल में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण 21 अगस्त से जिले के तीनों विकासखंड दुर्ग, पाटन, धमधा में आरंभ किया जाएगा।