
दुर्ग में कोरोना लक्षण वाले डॉक्टर के पुत्र की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, बिना ट्रेवल हिस्ट्री वाली महिला मिली पॉजिटिव
दुर्ग. जिले में कोविड संक्रमितों को आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को तीन लोग कोरोना से और संक्रमित हो गए। वहीं दो बीमार लोगों की मौत के बाद आशंका पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। मृतकों में एक आनंद नगर दुर्ग और एक महिला सुपेला की थी। आनंद नगर निवासी चिकित्सक के पुत्र अतुल तिवारी की मौत को लेकर कहना था कि वह पांच दिनों से घर पर था। उसमें कोरोना के लक्षण दिख रहे थे। इसलिए उनके शव के सैंपल की जांच करवाई गई। जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई थी। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
भिलाई सुपेला क्षेत्र की 32 वर्षीय महिला के शव को मॉरच्यूरी में रखवा गया है। जिला अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि सुपेला अस्पताल ने मरीज को निजी अस्पताल रेफर किया था। वहां भर्ती नहीं लेने से दुर्ग जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। इस महिला को भी कोरोना के लक्षण थे। एक्सरे रिपोर्ट में चेस्ट में इंफेक्शन बताया जा रहा है। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है पर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। महिला का विवाह हुए सात वर्ष पूरा नहीं होने और आयु कम होने की वजह से मौत के कारणों को जानने के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद ही शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।
1-शुगर पीडि़त महिला का रिपोर्ट पॉजिटिव
बुधवार को सुपेला निवासी 60 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे देर शाम कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि महिला का किसी तरह का ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। वह वायरल कम्यूनिट स्प्रे होने की वजह से कोरोना की चपेट में आई है। उसे शुगर और ब्लड प्रेशर भी है।
2. पैथालॉजी कर्मचारी कोरोना संक्रमित
जागृति चौक कैंप 2 भिलाई निवासी प्राइवेट पैथालॉजी का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव है। जानकारी के मुताबिक वह पांच दिनों से काम पर नहीं जा रहा था। शुरूआत में बुखार होने पर वह मेडिकल से दवा लेकर खाया था। बाद में बुखार व खांसी होने पर घर पर ही था। रिपोर्ट आने के बाद उसे कोविड हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
3. डीकेएस हॉस्पिटल की ओटी स्टाफ पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग रायपुर की महिला कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव है। वह भिलाई 3 में रहती है। उसे कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक महिला डीकेएस रायपुर के ओटी कर्मचारी है। आशंका है कि अस्पताल में किसी संक्रमित के संपर्क में आई होगी।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
16 Jul 2020, 6:17 PM IST
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़




