दुर्ग@Patrika. नगर पालिक निगम भिलाई नगर के रिश्वतखोर रेवेन्यू इंस्पेक्टर और पटवारी को न्यायालय दोषी ठहराया है। विशेष न्यायाधीश एन्टीकरप्शन विजय कुमार साहू ने भिलाई निगम के आरआई दुर्ग निवासी जय कुमार जैन (49 वर्ष) और पटवारी रामनगर भिलाई निवासी पतिराम बरेठ (51वर्ष) को रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में तीन-तीन साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसी के साथ ही दो-दो हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है।