10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश महासचिव देशलहरा सहित 150 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

जोगी कांग्रेस में शहर के आला नेताओं के बीच घमासान अभी थमा नहीं है कि अब यूथ विंग में अध्यक्ष की नई नियुक्ति को लेकर बवाल खड़ा हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 24 Jul 2018, 11:38 AM IST

patrika

जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश महासचिव देशलहरा सहित 150 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

दुर्ग. जोगी कांग्रेस में शहर के आला नेताओं के बीच घमासान अभी थमा नहीं है कि अब यूथ विंग में अध्यक्ष की नई नियुक्ति को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। नई नियुक्ति से नाराज प्रदेश महासचिव प्रकाश देशलहरा के साथ संगठन के अलग-अलग विंग के दर्जनभर से ज्यादा नेताओं ने सोमवार को पार्टी सुप्रीमो अजीत जोगी को इस्तीफा सौंप दिया।

150 लोगों की नामों की सूची सौंपी
नेताओं ने इस्तीफे साथ 150 लोगों के नामों की सूची भी सौंपा है। हालांकि अभी नेताओं का इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है और जोगी ने इस पर फैसले के लिए दो दिन का समय मांगा है। पिछले दिनों जोगी कांग्रेस के अलग-अलग विंग में करीब दर्जन भर नई नियुक्ति की गई है।

यूथ विंग के नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान
इसमें यूथ विंग के शहर अध्यक्ष भी शामिल हैं। माना जा रहा है प्रदेश महासचिव प्रताप मध्यानी के एप्रोच पर उनके समर्थक विक्रम मजूमदार को यूथ विंग का नया शहर अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। पहले इस पद को प्रदेश महासचिव प्रकाश देशलहरा के करीब विवेक मिश्रा संभाल रहे थे।

चल रहा मध्यानी और देशलहरा के बीच गतिरोध
पार्टी के गठन के दौर से प्रदेश महासचिव प्रकाश देशलहरा और पूर्व पार्षद प्रताप मध्यानी के बीच शहर विधानसभा की दावेदारी को लेकर गतिरोध चल रहा है। इसी के चलते अब तक दुर्ग शहर से प्रत्याशी की घोषणा अटकी हुई है। दोनों जोर-आजमाइश करते रहे हैं।

इन्होंने सौंपा इस्तीफा
पार्टी के प्रवक्ता आमिर तिगाला ने बताया कि अजीत जोगी को इस्तीफा सौंपा गया। इनमें उनके अलावा प्रदेश महासचिव प्रकाश देशलहरा, यूथविंग के अध्यक्ष विवेक मिश्रा, शहर अध्यक्ष आनंद यादव, महिला अध्यक्ष खुशबू राठौर, इलियास चौहान, साक्षी मिश्रा, रऊफ खान, ऐश्वर्य गुप्ता सहित अन्य शामिल है। 150 नामों की सूची भी सौंपी है।

बुधवार को फैसला
इस्तीफा फिलहाल स्वीकार नहीं करने व इस पर फैसला विधायक अमित जोगी द्वारा किए जाने की बात कही है। विधायक जोगी फिलहाल बाहर हैं, इसलिए उन्होंने इसके लिए दो दिन का समय मांगा है।