स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षिका से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल.. तत्काल कार्रवाई की मांग
दुर्गPublished: Oct 17, 2023 01:11:34 pm
Crime News : स्वामी आत्मानंद जेआरडी उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में स्कूल के ही एक व्याख्याता द्वारा शिक्षका से कथित छेड़छाड़ का मामला अब कलेक्टोरेट पहुंच गया है।


स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षिका से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल.. तत्काल कार्रवाई की मांग
दुर्ग। Crime News : स्वामी आत्मानंद जेआरडी उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में स्कूल के ही एक व्याख्याता द्वारा शिक्षका से कथित छेड़छाड़ का मामला अब कलेक्टोरेट पहुंच गया है। घटना के तीन दिन बाद भी कोई भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज स्कूल की शिक्षिकाएं और महिला कर्मी सोमवार को कलेक्टोरेट पहुंची और कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के समक्ष स्कूल परिसर में महिला कर्मियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।