14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला कुछ समझ पाती इसके पहले दो युवक मोपेड़ पर लटक रहे पर्स छीन कर भाग गए

बेटे के स्कूल से घर लौट रही महिला शिक्षक लूट की शिकार हो गई। शनिवार की सुबह 11 बजे जेल तिराहा के निकट 2 युवकों ने एक्टिवा में लगे बैंग को लूट कर भाग निकले।

less than 1 minute read
Google source verification
Durg crime

महिला कुछ समझ पाती इसके पहले दो युवक मोपेड़ पर लटक रहे पर्स छीन कर भाग गए

दुर्ग@Patrika. बेटे के स्कूल से घर लौट रही महिला शिक्षक लूट की शिकार हो गई। शनिवार की सुबह 11 बजे जेल तिराहा के निकट 2 युवकों ने एक्टिवा में लगे बैंग को लूट कर भाग निकले। सिटी कोतवाली पुलिस ने पीडि़त महिला न्यू आदर्श नगर निवासी संगीता देवांगन (38 वर्ष) की शिकायत पर बैंग लूटकर भागने वाले युवकों के खिलाफ लूट की धारा के तहत एफआईआर किया है।

पीडि़त महिला पाउवारा शासकीय स्कूल में शिक्षक
@Patrika पुलिस के मुताबिक पीडि़त महिला पाउवारा शासकीय स्कूल में शिक्षक है। घटना के समय वह सेक्टर 10 स्कूल से पैरेंटस मीटिंग से लौट रही थी। जेल तिराहा के निकट पहुंचते ही दो अज्ञात युवकों ने गिराने के बाद एक्टिवा में टंाग कर रखे बैंग को लूट कर भाग निकले। बैंग में 400 नगद, 8000 रुपए का मोबाइल और एटीएम, आधार कार्ड, लाइसेंस व चाबी के गुच्छे थे। घटना के बाद महिला घर पहुंची और पति के साथ शिकायत दर्ज कराने थाना पहुंची। @Patrika

भिलाई की दिशा में भागे युवक
@Patrika महिला ने पुलिस को जानकारी दै है कि युवकों का उम्र 20 से 25 वर्ष है। घटना के बाद वे भिलाई की दिशा में भागे। युवकों की कद काठी किस रंग के कपड़े पहने थे इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

बड़ी खबरें

View All

दुर्ग

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग