11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गड़े धन के लालच में किसान ने तांत्रिकों को जमीन और दो बैकहो-लोडर सस्ते दाम में बेच दी थी

जमीन में गड़ा धन निकालने के लिए तांत्रिक को रकम देने धमधा के किसान भूषण साहू ने जमीन से लेकर दो बैकहो लोडर (जेसीबी) तक बेच डाली।

2 min read
Google source verification
Durg crime

गड़े धन के लालच में किसान अंधा हो गया था, तांत्रिक को जमीन और दो (जेसीबी)बैकहो लोडर औने पौने में बेच दी

दुर्ग. जमीन में गड़ा धन निकालने के लिए कथित तांत्रिक को रकम देने राजपुर (धमधा) के किसान भूषण साहू ने जमीन से लेकर दो बैकहो लोडर (जेसीबी) तक बेच डाली। जमा पूंजी खत्म होने के बाद किसान ने यह सोच संपत्ति औने पौने में बेची कि खजाने में बेशकीमती दौलत मिलने के बाद आराम से जीवन व्यतीत करेगा। ठगे जाने के बाद भूषण स्वंय को कोस रहा है। पुलिस का कहना है कि भूषण साहू जब पूरी तरह से बरबाद हो गया तब उसकी आंखें खुली। अब वह कर्ज में लिए रुपए को कैसे लौटाएगा इसकी फ्रिक कर रहा है।

धन निकालने के लिए हर बार नए नए तरीके बताने पर रुपए लूटाता रहा

किसान ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह कथित तांत्रिक की बातों में आकर पहले बैंक में जमा राशि ३४ लाख को किश्तों में दिया। धन निकालने के लिए हर बार नए नए तरीके बताने पर वह रुपए लूटाता रहा। बैंक में जमा रकम खत्म होने पर उसने खेत बेचा। इसके बाद वह उन्होंने दौ जेसीबी को महज १३ लाख में बेच दी। भूषण साहू का कहना है कि तांत्रिक ने दोबारा रुपए की मांग की तो उसने १० प्रतिशत ब्याज में कर्ज लिया।बाद में उसे समझ में आया कि तांत्रिक ने उनके साथ ठगी की है। उसक ी जमीन के अंदर हीरे मोती नहीं मिट्टी है।

केवल २२ लाख जब्त
इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी ग्राम खपरी गरियाबंद के मोहम्मद समीर खान उर्फ अमीत सोनी को गिरफ्तार किया है। उससे केवल २२ लाख रुपए जब्त किया है। शेष राशि को अन्य आरोपियों के पास होना बताया है।

जाने कैसे ठगी की हुई शुरूआत
आरोपियों ने ठगी करने किसान भूषण साहू के मित्र बलदाऊ प्रसाद साहू का सहारा लिया था। नवंबर 2017 में आरोपी मदार खान,बादशाह खान, राजू खान और छोटे मियां व समीर खान ने अपने आप को तांत्रिक क्रियाओं में पारंगत बताया और रेल्वे में नौकरी लगाने के नाम पर ५० हजार एडवांस लिया। पीडि़त ने बेटी, बहन व दामाद को नौकरी मिलते ही प्रति व्यक्ति 8 लाख देने का आश्वासन दिया था। पीडि़त परिवार और आरोपियों के बीच धीरे धीरे घनिष्ठता बढ़ती गई। इसी बीच आरोपियों ने जमीन के भीतर गड़ा धन निकालने का झांसा दिया और साल भर में १ करोड़ ५ लाख रुपए ऐंठ लिया।

फरार बादशाह खान है सरगना
इस मामले में धमधा पुलिस व क्राइम ब्रांच दोनों की अलग-अलग बिन्दुओं पर जांच कर रही है। धमधा पुलिस सप्ताह भर बाद तक हवा में हाथ पांव मार रही है। वहीं क्राइम ब्रांच टीआई भावेश साव का दावा है कि वह जल्द ही आरोपी को पकड़ लेंगे। आरोपियों तक पहुचने क्लू मिलना बताया है। टीआई ने बताया कि इस ठगी के मामले में बादशाह खान सरगना है। ठगी का प्लान वही तैयार करता था। बादशाह ही अपने आप को तांत्रिक बताया था।