7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शांति भाई चारे का पैगाम, जश्ने ईद मिलादुन्नबी.

दुर्ग. पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा के जन्मोत्सव को लेकर शहर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में रौनक का माहौल है। मस्जिद सहित घरों को विधुत झालरों से सजाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय द्वारा मनाए जाने वाला त्योहार जश्ने ईद मिलादुन्नबी 10नवम्बर को है। इस दिन दोपहर की नमाज के बाद दुर्ग सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद से भव्य जुलूस निकाला जाएगा.जिसकी अगुवाई शहर की मस्जिदों की पेश इमाम करेंगे।यह जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस जामा मस्जिद पहुंचेगी और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
durg patrika

शांति भाई चारे का पैगाम, जश्ने ईद मिलादुन्नबी.

दुर्ग. पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा के जन्मोत्सव को लेकर शहर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में रौनक का माहौल है। मस्जिद सहित घरों को विधुत झालरों से सजाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय द्वारा मनाए जाने वाला त्योहार जश्ने ईद मिलादुन् 10नवम्बर को है।नबी इस दिन दोपहर की नमाज के बाद दुर्ग सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद से भव्य जुलूस निकाला जाएगा.जिसकी अगुवाई शहर की मस्जिदों की पेश इमाम करेंगे।

जश्ने ईद मिलादुन् 10नवम्बर को
यह जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस जामा मस्जिद पहुंचेगी और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस त्योहार को लेकर शहर तैयारियां शुरू हो गई है। सदर बाजार,लुचकी पारा, तकिया पारा,केलाबाड़ी,तितुरडीह सहित मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में रौनक का माहौल है। शहर के चौक चौराहों पर जुलूस के स्वागत के लिए विशेष गेट बनाए जा रहे हैं। दुर्ग लुचकी पारा, तकिया पारा और इंदिरा मार्केट, शनिचरी बाजार में जुलूस का स्वागत किया जाएगा साथ ही यहां पर शरबत,खीर का वितरण भी किया जाएगा।
शहर के मुस्लिम समुदाय के साथ साथ अन्य समाज के लोग भाईचारे का संदेश देंगे।