
व्यापारी पर प्राण घातक वारकर लूट, भागते हुए सकरी गली में फंस गया झारखंड का आरोपी
दुर्ग. धमधा रोड स्थित एफसीआई गोदाम के निकट बुधवार दोपहर 2.30 सब्जी व्यापारी से 10 हजार 470 रुपए लूट कर भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भीड़ को देख आरोपी करमू टूरी (35 वर्ष) सिकोला बस्ती की ओर भागा था, लेकिन तंग गलियों की जानकारी नहीं होने से वह उलझ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लूट की रकम जब्त की। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने लूट का अपराध दर्ज किया है।
आरोपी लोहे की पाइप लेकर एफसीआई गोदाम के निकट खड़ा था
पुलिस के मुताबिक आरोपी लोहे की पाइप लेकर एफसीआई गोदाम के निकट खड़ा था। तकियापारा निवासी सब्जी व्यापारी जुनैद (२२ वर्ष) के नजदीक पहुंचते ही वह लोहे के पाइप से वार कर दिया। सब्जी मंडी से घर लौट रहे जुनैद जैसे ही बाइक से गिरा आरोपी जेब में रखे रुपए को लेकर भागने लगा। घटना को देख वहां पर भीड़ जमा हो गई। इसे देख आरोपी सिकोला बस्ती की गलियों में घुस गया। भौगोलिक स्थिति की जानकारी नहीं होने से आरोपी तंग गलियों से बाहर नहीं निकल पाया। इसी बीच घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरप्तार कर लिया।
आरोपी झारखंड का
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि आरोपी झारखंड का रहने वाला है। वेल्डिंग कार्य करता है। मजदूरी करने गोवा गया हुआ था। लौटते समय वह दुर्ग रेलवे स्टेशन में उतर गया। लूट की वारदात को अंजाम देने वह माल धक्का होते धमधा नाका पहुंचा था। पुलिस को आरोपी ने जानकारी दी है कि लोहे की पाइप को वह रास्ते से उठाया था।
घटना पर नजर पड़ते ही लगी भीड़
पीडि़त जुनैद सब्जी मंडी से निकला था। उसके पीछे अन्य व्यापारी भी थे। देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। वहां मौजूद लोग घायल जुनैद को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे इसी बीच भीड़ को देख आरोपी सिकोला बस्ती की ओर भाग निकला। कुछ लोग उसका पीछा किए, और गली में उलझा देख पुलिस का इंतजार करने लगे।
घायल व्यापारी रायपुर रेफर
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बाइक सवार व्यापारी के सिर पर वार किया था। सिर पर गंभीर चोटे आई है। जिला अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने हालत को नाजुक बताते हुए मेकाहारा रेफर कर दिया है। उसे चिकित्सकों ने निगरानी में रखा है।
खंगाल रही रिकार्ड
मोहन नगर पुलिस आरोपी के बारे का रिकार्ड खंगाल रही है। झारखंड पुलिस से संपर्क कर पुलिस आरोपी के बारे में जानकारी मांगी है। पुलिस का अनुमान है कि आरोपी आदतन अपराधी है।
Published on:
21 Jun 2018 08:41 pm
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
