26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Durg / होम आइसोलेशन में रह रही महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

होम आइसोलेशन में रह रही महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

एक सप्ताह से गुरुर के एक वार्ड में होम आइसोलेशन में रह रही एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला करीब 15 साल से हैदराबाद में थी, जो 2 जुलाई को ही गुरुर पहुंची। (Chhattisgarh coronavirus update)
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 12 Jul 2020, 6:13 PM IST

होम आइसोलेशन में रह रही महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

होम आइसोलेशन में रह रही महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

बालोद. एक सप्ताह से गुरुर के एक वार्ड में होम आइसोलेशन में रह रही एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला करीब 15 साल से हैदराबाद में थी, जो 2 जुलाई को ही गुरुर पहुंची। यहां आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन में रखा था। उसके साथ 2 अन्य परिजन भी शामिल हैं, जो वर्तमान में होम आइसोलेशन में है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 9 जुलाई को दोपहर 3 बजे महिला का स्वास्थ्य खराब होने पर उसे परिजनों ने गुरुर अस्पताल पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने उसे क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती कराया था। महिला ने सुबह साढ़े 10 बजे इलाज के दौरान अंतिम सांस ली है।

वार्ड को सैनिटाइज किया गया
महिला की मौत होने की जानकारी पर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पूरे वार्ड में सैनिटाइजर का छिड़काव किया। मृतक महिला के घर सहित आसपास के घरों, निकास नालियों में भी दवाई का छिड़काव किया। उनके घर में रहने वाले 2 सदस्यों को सुरक्षा के लिहाज से घर से बाहर निकलने मना किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों का सैंपल लिया है।

रिपोर्ट आने तक शव फ्रीजर में ही रहेगा
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीआर रावटे ने बताया कि महिला शारीरिक व मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। रेपिड टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल मुक्तांजलि वाहन के माध्यम से शव को जिला अस्पताल बालोद के मच्र्युरी में रखा गया है। सैंपल रिपोर्ट आने तक शव फ्रीजर में रहेगा।