2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीसीसीआई के मैचों में दूसरे राज्यों की टीम को टक्कर देने यहां प्रशिक्षण लेंगी महिला क्रिकेटर

जिला स्तर पर ट्रायल में चुनी गई खिलाडिय़ों को स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के कोच व भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी 15 दिन तक रविशंकर स्टेडियम में प्रशिक्षण देंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 11 Aug 2018, 10:08 PM IST

sports

बीसीसीआई के मैचों में दूसरे राज्यों की टीम को टक्कर देने यहां प्रशिक्षण लेंगी महिला क्रिकेटर

दुर्ग. रविशंकर स्टेडियम में प्रदेश की चुनिंदा 100 महिला क्रिकेट खिलाड़ी 15 दिन तक पसीना बहाएंगी। बीसीसीआई के प्रतियोगिताओं में प्रदेश प्रतिनिधित्व के लिए इन खिलाडिय़ों को तराशा जाएगा। जिला स्तर पर ट्रायल में चुनी गई खिलाडिय़ों को स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के कोच व भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी 15 दिन तक रविशंकर स्टेडियम में प्रशिक्षण देंगे।

15 दिवसीय ट्रेनिंग कैम्प के लिए अनुमति

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयोजक नवाब सिद्दीकी ने बताया कि स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने रविशंकर स्टेडियम में 15 दिवसीय ट्रेनिंग कैम्प के लिए अनुमति दे दी है। कैम्प 16 अगस्त से 30 अगस्त तक चलेगा। आवश्यकतानुसार कैम्प की तिथि आगे भी बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि कैम्प के लिए स्टेडियम में तैयारी शुरू कर दी गई है। स्टेडियम के टर्फ विकेट व 4 प्रैक्टिस टर्फ तैयार किया जा रहा है।

हैदराबाद की खिलाड़ी देंगी ट्रेनिंग

सिद्दीकी ने बताया कि कैम्प की मुख्य कोट हैदराबाद की महिला खिलाड़ी नौसीन खान होंगी। नौसीन अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा वे प्रदेश की टीम की कोच भी रह चुकी हैं। इनके अलावा अन्य खिलाडिय़ों के भी आने की संभावना है।

4 टीमों के लिए100 खिलाड़ी

कैम्प में अलग-अलग आयु वर्ग की करीब 100 खिलाड़ी शामिल होंगी। इन खिलाडिय़ों की आयु के अनुसार 4 टीमें बनाई जाएगी। इनमें अंडर 16, अंडर 19, अंडर 23 व सीनियर टीम शामिल हैं। सिद्दीकी ने बताया कि हर जिले से हर आयु वर्ग के 10-10 खिलाडिय़ों को बुलाकर ट्रॉयल में 100 खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा।

स्टेडियम की दुर्दशा से परेशानी

खिलाडिय़ों के अभ्यास में रविशंकर स्टेडियम की दुर्दशा परेशानी का कारण बन सकती है। स्टेडियम में पिछले दिनों बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम कराया गया। इसके लिए जगह-जगह गड्ढे कर दिए गए हैं। जिला क्रिकेट एसोसिएशन अब इसे समतल करा रहा है।

आवासीय कैम्प की स्वीकृति

महिला क्रिकेट खिलाडिय़ों के आवासीय कैम्प की स्वीकृति स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने दी है। इसकी तैयारी की जा रही है। कैम्प से जिले की महिला खिलाडिय़ों को फायदा होगा, वहीं क्रिकेट में रुचि रखने वाली लड़कियों का भी उत्साह बढ़ेगा।
नवाब सिद्दीकी संयोजक, जिला क्रिकेट एसोसिएशन