scriptFIFA World Cup 2022: जानिए इससे जुड़े 10 रोचक फैक्ट्स | Patrika News

FIFA World Cup 2022: जानिए इससे जुड़े 10 रोचक फैक्ट्स

locationनई दिल्लीPublished: Dec 15, 2022 03:30:03 pm

Submitted by:

Tanay Mishra

फीफा वर्ल्ड कप 2022 की दुनियाभर में चर्चा चल रही है। इसके बारे में कुछ दिलचस्प फैक्ट्स भी हैं। आइए जानते हैं फीफा वर्ल्ड कप 2022 के बारे में ऐसे ही 10 दिलचस्प फैक्ट्स।

fifa_world_cup_2022_in_qatar.jpg

FIFA World Cup 2022

फुटबॉल का महाकुंभ कहलाने वाले फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) 2022 को अपने दो फाइनलिस्ट्स मिल चुके हैं। 18 दिसंबर को अर्जेंटीना (Argentina) और फ्रांस (France) के बीच टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। कतर (Qatar) में चल रहे इस टूर्नामेंट की दुनियाभर में चर्चा है। साथ ही इससे कई विवाद भी जुड़े हुए हैं। हालांकि फुटबॉल वर्ल्ड कप के इस एडिशन के बारे में कुछ दिलचस्प बातें भी हैं।


आइए जानते हैं फीफा वर्ल्ड कप 2022 से जुड़े 10 दिलचस्प फैक्ट्स।

1. कतर का पहला वर्ल्ड कप

फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन कतर में पहली बार हो रहा है। पर देश की टीम के लिए भी यह पहला फुटबॉल वर्ल्ड कप है।

2. अब तक का सबसे कम समय चलने वाला वर्ल्ड कप

फीफा वर्ल्ड कप 2022 सिर्फ 28 दिन चलेगा। ऐसे में समय अवधि के अनुसार यह सबसे कम समय चलने वाला वर्ल्ड कप है।

3. अब तक अब तक का सबसे महंगा वर्ल्ड कप

फीफा वर्ल्ड कप 2022 अब तक का सबसे महंगा वर्ल्ड कप है। कतर में इस फुटबॉल वर्ल्ड कप के आयोजन में करीब 24,42,000 करोड़ रुपये का खर्चा हुआ है।

यह भी पढ़ें

FIFA World Cup 2022: कतर का यह स्टेडियम अब होगा ध्वस्त, जानिए वजह

4. शानदार व्यूअरशिप

रिपोर्ट के अनुसार पूरे फीफा वर्ल्ड कप 2022 को करीब 500 करोड़ की व्यूअरशिप मिलेगी।

5. अब तक का सबसे विवादित वर्ल्ड कप

कतर में हो रहा फीफा वर्ल्ड कप 2022 अब तक का सबसे विवादित वर्ल्ड कप भी है। इस वर्ल्ड कप में बीयर, छोटे कपड़े, प्राइड फ्लैग, भड़काऊ स्लोगन्स, समलैंगिक संबंध, विवाह के बिना और विवाह से बाहर संबंध और दूसरी कई बातों पर पाबंदी लगी हुई है।

fifa_world_cup_2022_qatar.jpg


6. सबसे ज़्यादा वर्ल्ड कप चैंपियंस

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अब तक के सबसे ज़्यादा चैंपियंस शामिल हुए हैं। इस बार के वर्ल्ड कप में 7 पूर्व चैंपियंस शामिल हुए हैं। ये पूर्व चैंपियंस अर्जेंटीना, फ्रांस, ब्राज़ील, जर्मनी, उरुग्वे, इंग्लैंड और स्पेन हैं।

7. दर्शकों की बेहतरीन संख्या

एक रिपोर्ट के अनुसार फीफा वर्ल्ड कप 2022 में करीब 15 लाख दर्शक शामिल हुए हैं।

8. सर्दियों में खेला जाने वाला पहला वर्ल्ड कप

फीफा वर्ल्ड कप 2022 सर्दियों के मौसम में खेला जाने वाल पहला फुटबॉल वर्ल्ड कप है।

9. खास तौर पर बनाए गए स्टेडियम्स

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के लिए कतर के आठों स्टेडियम्स खास तौर पर बनाए गए हैं।

10. दुनिया के 2 बेस्ट प्लेयर्स का आखिरी वर्ल्ड कप

दुनिया के 2 बेस्ट प्लेयर्स अर्जेंटीना के लियोनल मेसी (Lionel Messi) और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) के लिए खिलाड़ी के तौर पर फीफा वर्ल्ड कप 2022 आखिरी फुटबॉल वर्ल्ड कप होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो