नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 100 रुपए के नए नोट की तस्वीर गुरुवार को जारी कर दिया। उम्मीद की जा रही है बैंक इस नोट को जल्द ही जारी कर सकता है। लेकिन इस नोट से बड़ी समस्या खड़ी होने की संभावना जताई जा रही है। एक रिपोर्ट की माने तो इस नए नोट के लिए देशभर के करीब 240,000 एटीएम मशीनों को रिकेलिबरेट (recalibration) करने की आवश्यकता होगी। इस प्रक्रिया के लिए सरकार को तकरीबन एक अरब रुपये खर्च करने पड़ेंगे और इसमें एक साल से ज्यादा समय लगेगा। अगर ऐसा होता है तो जैसे नोटबंदी में एटीएम के बाहर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला था, एक बार फिर ऐसा कुछ हो सकता है।