8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एयर एशिया का जबरदस्त आॅफर, 900 रुपए में करें हवार्इ सफर

एयर एशिया के ऑफर के तहत कंपनी 999 रुपए में घरेलू रूट्स पर ट्रैवल करने का मौका दे रही हैए, यह ऑफर 15 जुलाई 2018 तक वैलिड रहेगा।

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Jul 10, 2018

Air asia

एयर एशिया का जबरदस्त आॅफर, 900 रुपए में करें हवार्इ सफर

नर्इ दिल्ली। आने वाली छुट्टियों के लिए एयरलाइंस लो प्राइज टिकटिंग का आॅफर निकालती रहती हैं। जिससे लोगों को कम दामों में हवार्इ सफर करने का मौका मिल जाता है। लेकिन एयर एशिया ने अपने कस्टमर्स को लुभाने के लिए लो फेयर मैडनेस ऑफर पेश किया है जो बहुत कम कीमत पर हवार्इ सफर करने का मौका दे रहा है। इस ऑफर के तहत कंपनी 999 रुपए में घरेलू रूट्स पर ट्रैवल करने का मौका दे रही है। यह ऑफर 15 जुलाई 2018 तक वैलिड रहेगा। ट्रैवल पीरियड 1 फरवरी 2019 से 13 अगस्त 2019 के बीच है। तो आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर यह आॅफर किन शहरों के लिए है आैर कौन से लोग इस आॅफर का फायदा उठा सकते हैं।

इन रूटों पर मिल रहा है सस्ता एयर फेयर
कंपनी की आॅफिशियल वेबसाइट के अनुसरी कोच्चि, नई दिल्ली, जयपुर, रांची, चेन्नई आदि रूट्स यह ऑफर लागू होगा। इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए यात्रियों को एडवांस बुकिंग करानी होगी। ऑफर में 999 रुपए की टिकट कोच्चि से बेंगलुरू, गुवाहाटी से इंफाल और चेन्नई से बेंगलुरू के लिए मिल रही है। ऑफर के तहत रांची से कोलकता (1199 रुपए), भुवनेश्वर से कोलकता (1199 रुपए), रांची से नई दिल्ली (1999 रुपए), कोच्चि से हैदराबाद (1699 रुपए), कोलकता से बागडोगरा (1499 रुपए), गोवा से इंदौर (1299 रुपए), गुवाहाटी से कोलकाता (1699 रुपए), हैदराबाद से बेंगलुरू (1099 रुपए) की शुरुआती कीमत पर टिकट है।

इन नियमों आैर शर्तों को मानना होगा
टिकटों पर यह डिस्काउंट केवल ऑनलाइन बुकिंग पर ही दिया जाएगा। ऑफर के तहत लिमिटेड सीट्स उपलब्ध हैं। टिकटों का वितरण ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर होगा। डेबिट, क्रेडिट और चार्ज कार्ड के बुक कराए टिकट पर प्रोसेसिंग फी नॉन-रिफंडेबल है। जानकारों की मानें तो एयर फेयर को लेकर इतना सस्ता आॅफर कम ही देखने को मिलता है।

8 जुलार्इ को ही खत्म हुआ है पिछला आॅफर
इससे पहले, एयर एशिया ने इसी महीने मानसून सेल ऑफर की शुरूआत की थी। जिसके तहत चुनिंदा डॉमेस्टिक रूट्स पर किराया 1,299 रुपए से शुरू था। ऑफर के तहत 8 जुलाई तक बुकिंग कराई जा सकती थी। इस ऑफर का ट्रैवल पीरियड 31 जनवरी 2019 था।