
आज से अमरीका ने चीन पर लागू किया 200 अरब डॉलर का टैरिफ, 5 हफ्ते के निचले स्तर पर फिसले इक्विटी बाजार
नई दिल्ली।अमरीका ने चीन पर 200 अरब डॉलर का टैरिफ लागू कर दिया गया है। शुक्रवार से अमरीका ने चीन पर लगने वाले टैरिफ को 10 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया है। इस संबंध में बुधवार को अमरीकी फेडरल रजिस्ट्रार ने नोटिस जारी कर जानकारी दी।
अमरीकी फेडरल रजिस्ट्रार ने जारी किया नोटिस
फेडरल रजिस्ट्रार नोटिस में यह भी कहा गया कि अमरीकी ट्रेड प्रतिनिधी कार्यालय इस बात की निगरानी रखेगा कि वस्तुओं पर नया टैरिफ लगाया जा रहा है या नहीं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था, "इस बात की खुशी है कि अमरीकी राजस्व में अब हर साल 100 अरब डॉलर की पूंजी आ सकेगी।" डोनाल्ड ट्रंप के इस ट्वीट के बाद न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी की एक रिपोर्ट में अमरीकी सरकार और प्राइवेट सेक्टर के सूत्रों के हवाले से लिखा, चीन अमरीका के साथ होने वाले लगभग हर ट्रेड समझौते पर पीछे हटा है।
वैश्विक इक्विट बाजार पांच सप्ताह के निचले स्तर पर
बताते चलें कि अमरीकी और चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव का असर दुनियाभर के देशों पर देखने को मिल रहा है। वैश्विक बाजार की बात करें तो इक्विटी बाजार लुढ़ककर बीते पांच सप्ताह के न्यूनतम स्तर फिसल गया है। कई अर्थव्यवस्थाएं और निवेशक सतर्क हो गए हैं। अमरीकी डॉलर के तुलना में जापानी करंसी येन भी बीते छह सप्ताह के न्यूतम स्तर पर फिसल चुका है। इसके बाद निवेशकों ने बॉन्ड सुरक्षा को लेकर भी उचित कदम उठाने की मांग की है।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.
Updated on:
10 May 2019, 2:51 PM IST
Published on:
9 May 2019, 11:55 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.