3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने किया वादा पूरा, खर्च करेंगे 1200 करोड़ रुपए

आंध्र प्रदेश में हर बेरोजगार स्नातक युवाओं को जल्दी ही मासिक भत्ते के रूप में 1000 रुपए मिलेंगे। राज्य की तेलुगु देशम पार्टी सरकार ने इस बात की घोषणा की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 1 Jun 2018, 1:47 PM IST

N CB Naidu

आंध्र के सीएम ने चंद्रबाबू नायडू ने किया वादा पूरा, खर्च करेंगे 1200 करोड़ रुपए

नर्इ दिल्ली। वैसे तो देश में हर साल कहीं ना कहीं चुनाव होते ही हैं। जिसमें तमाम तरह के वादे किए जाते हैं। लेकिन चुनाव के बाद वादे कितने पूरे होते हैं इस बारे में सभी को पता है। लेकिन देश में एक एेसा भी राज्य है जहां के सीएम ने चार साल पहले किए अपने वादे को पूरा ही नहीं किया बल्कि इंप्लीमेंट भी कर दिया है। जी हां, ये राज्य आैर कोर्इ नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश है। जहां के सीएम का नाम हैं चंद्रबाबू नायडू। आइए आपको भी बताते हैं कि नायडू ने चुनाव के दौरान कौन सा वादा पूरा किया था जो उन्होंने अब जाकर पूरा किया है।

हर मिलेंगे 1000 रुपए
आंध्र प्रदेश में हर बेरोजगार स्नातक युवाओं को जल्दी ही मासिक भत्ते के रूप में 1000 रुपए मिलेंगे। राज्य की तेलुगु देशम पार्टी सरकार ने इस बात की घोषणा की है। 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान तेदेपा ने यह वादा किया था और अब राज्य सरकार ने पार्टी के इस वादे को पूरा किया है।

यह है पूरी योजना
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। सरकार ने राज्य के हर स्नातक बेरोजगार को प्रति माह 1000 रुपए भत्ता देने का फैसला लिया है। भत्ते के लिए ऊपरी उम्र सीमा 35 वर्ष तय की गई है। मंत्री एन. लोकेशन एस. कोल्लु रविंद्र ने कहा कि पल्स सर्वे डाटा के मुताबिक सरकार का अनुमान है कि राज्य में करीब 10 लाख बेरोजगार लोग हैं। इससे सरकारी खजाने पर प्रति वर्ष 1200 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा। मंत्रियों ने कहा कि इसकी घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।

कर्इ आैद्योगिक हो रही हैं शुरू
वहीं, लोकेश ने कहा कि सरकार औद्योगिक विकास के लिए कई प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। अगले दो-तीन वर्षों में कई प्रमुख औद्योगिक इकाइयों में काम शुरू हो जाएगा, जहां से नौकरी मिलेगी। इसके बाद राज्य में कोई बेरोजगारी नहीं रहेगी और भत्ता योजना का भी कोई काम नहीं रहेगा।