हाल ही में बैंक ऑफ जापान ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक बैंक ऑफ जापान, स्विस नेशनल बैंक के बाद दुनिया का दूसरा केंद्रीय बैंक और 7 देशों (जी 7) के समूह के बीच पहला ऐसा बैंक बन गया है, जिसकी खुद की अर्थव्यवस्था उसके देश की अर्थव्यवस्था से बड़ी है। यहां तक कि जापान के इस बैंक की संपत्ति तेजी से उभरते तुर्की, अर्जेंटीना, साउथ अफ्रिका, भारत और इंडोनेशिया के संयुक्त सकल घरेलू उत्पाद से भी ज्यादा है।