26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Economy / मोदी सरकार को लगातार 5वें महीने बड़ी राहत, जानिए जीएसटी कलेक्शन से कितनी हुई कमाई

मोदी सरकार को लगातार 5वें महीने बड़ी राहत, जानिए जीएसटी कलेक्शन से कितनी हुई कमाई

फरवरी 2021 में सकल जीएसटी राजस्व में सालाना आधार पर सात प्रतिशत की बढ़ोतरी सीजीएसटी के रूप में 21,092 करोड़, एसजीएसटी से 27,273 करोड़ रुपए हुए प्राप्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 2 Mar 2021, 9:15 AM IST

GST

GST--बोगस फर्मो से 80 करोड़ का लेनदेन उजागर

नई दिल्ली। जीएसटी कलेक्शन के मामले में केंद्र की मोदी सरकार को लगातार पांचवें महीने में बड़ी राहत मिली है। सरकार को फरवरी के महीने में भी जीसएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपए के पार मिला है। अक्टूबर 2020 से लेकर फरवरी 2021 तक लगातार जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा आ रहा है। फरवरी 2021 में सकल जीएसटी राजस्व में सालाना आधार पर सात फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। इस महीने में जीएसटी कलेक्शन 1.13 लाख करोड़ रुपए से अधिक दर्ज किया गया है।

कहां से हिुआ कितना कलेक्शन
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि फरवरी, 2021 में सरकार को सीजीएसटी के रूप में 21,092 करोड़ रुपए, एसजीएसटी के तहत 27,273 करोड़ रुपए और आईजीएसटी के रूप में 55,253 करोड़ रुपए प्राप्त हुए, जिनमें माल के आयात से 24,382 करोड़ रुपए मिले और उपकर (सेस) से सरकार को 9,525 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। फरवरी 2021 के महीने में केंद्र और राज्यों के रेगुलर सैटलमेंट और एड-हॉक सैटलमेंट के बाद का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 67,490 करोड़ रुपए और एसजीएसटी के लिए 68,807 करोड़ रुपए है।

यह भी पढ़ेंः-कच्चा तेल सस्ता होने के बाद भी पेट्रोल और डीजल नहीं हुआ सस्ता, जानिए आज की कीमत

लगातार तीसरे महीने में 1.11 लाख करोड़ के पार
राजस्व के मोर्चे पर केंद्र सरकार के लिए यह अच्छी खबर है। यह लागातार तीसरा महीना है, जब जीएसटी संग्रह 1.11 लाख करोड़ से अधिक रहा है और लगातार पांचवें महीने सरकार को एक लाख करोड़ रुपए से अधिक जीएसटी मिला है। कोरोना महामारी के बावजूद यह साफ तौर पर देश की तेज आर्थिक वृद्धि को दर्शाता है। अब आर्थिक गतिविधियों में रिकवरी होने से जीएसटी कलेक्शन बढ़ा है। वित्त मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि यह आर्थिक सुधार और अनुपालन में सुधार के लिए कर प्रशासन द्वारा उठाए गए विभिन्न उपायों के प्रभाव का स्पष्ट संकेत है।