27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामने आया BJP का लेखा-जोखा, पिछले वित्त वर्ष में की एक हजार करोड़ से भी ज्यादा की कमाई

भारत के प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान की गई कमाई और खर्च की घोषणा कर दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 18 Dec 2018, 11:32 AM IST

BJP

सामने आया BJP का लेखा-जोखा, पिछले वित्त वर्ष में की एक हजार करोड़ से भी ज्यादा की कमाई

नई दिल्ली। भारत के प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान की गई कमाई और खर्च की घोषणा कर दी है। बीजेपी के मुताबिक 2017-18 में पार्टी ने 1027.34 करोड़ रुपए कमाए। साथ ही पार्टी ने ये भी बताया कि उन्होंने अपनी आधी से ज्यादा यानी 74 फीसदी कमाई खर्च की। उनका खर्च 758.47 करोड़ रुपए रहा।


अन्य दलों की आमदनी

वहीं बात अगर देश के दूसरे सबसे बड़े राजनीतिक दल की करें तो कांग्रेस ने अभी अपनी कमाई की घोषणा नहीं की। कांग्रेस द्वारा इलेक्शन कमीशन को अभी ऑडिट रिपोर्ट देना बाकी है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार 2017-18 में बसपा की कुल आय 51.7 करोड़ रुपए थी जिसमें से पार्टी ने केवल 29 प्रतिशत यानी 14.78 करोड़ रुपए ही खर्च किए थे। वहीं राकांपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने 8.15 करोड़ रुपए की कुल आय से अधिक पैसा खर्च किया। उसका खर्च 8.84 करोड़ रुपए रहा।


इलेक्शन कीमशन को जमा की गई इनकम टैक्स रिटर्न

एडीआर की तरफ से यह रिपोर्ट सात राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की तरफ से आमदनी और खर्चों का विश्लेषण करने के बाद जारी की गई है। दलों की आमदनी और खर्चों की जानकारी इलेक्शन कीमशन को जमा की गई इनकम टैक्स रिटर्न के आधार पर है।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।