1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Budget 2019: साल के अंत में 3 खरब डॉलर हो जाएगी देश की अर्थव्यवस्था

Budget 2019: देश की Finance Minister Nirmala Sitharaman ने कहा कि साल के अंत देश 3 खरब डॉलर की इकोनॉमी बन जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 5 Jul 2019, 12:39 PM IST

Indian Economy

नई दिल्ली। संसद में पूर्ण बजट 2019 ( budget 2019 ) को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Finance Minister Nirmala Sitharaman ) ने पेश करते हुए कहा कि साल के अंत तक देश की इकोनॉमी ( Indian economy ) को 3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी। उन्होंने देश की इकोनॉमी के बारे में कहा कि पांच साल पहले यानी 2014 में देश की इकोनॉमी 1.85 ट्रिलियन थी। जिसे देश की मोदी सरकार ( Modi govt ) 2.75 तक लेकर आ गए हैं। आपको बता दें कि मोदी सरकार आने वाले पांच सालों में देश की इकोनॉमी को 5 ट्रिलियन डॉलर तक लेकर जाना चाहती है।

पांच साल में किया एक ट्रिलियन डॉलर का इजाफा
निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश की मोदी सरकार ने 2014 से मार्च 2019 तक देश की इकोनॉमी में एक ट्रिलियन का इजाफा कर दिया है। निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि बीती सरकारों ने देश को 1 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने में 55 साल लगा दिए। जबकि 2014 के बाद उनकी सरकार ने पांच साल में देश की इकोनॉमी को 2.7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचा दिया।

देश है दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था अब पूरी दुनिया में छठे स्थान पर पहुंच गई है। ऐसे में अब देश को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की ओर आगे लेकर जाना है। इस लक्ष्य को पांच सालों में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। आपको बता दें कि गुरुवार को वित्त मंत्री ने इकोनॉमिक सर्वे पेश किया था। जिसमें कहा गया था कि देश को पांच ट्रिलियन की इकोनॉमी बनाने के लिए विकास दर 8 फीसदी की जरुरत होगी। इकोनॉमिक सर्वे में वित्त वर्ष 2019-20 में विकास दर का अनुमान 7 फीसदी रखा है। अब देखने वाली बात होगी देश की मौजूदा सरकार 7 फीसदी की विकास दर के साथ पांच सालों में पांच खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था कैसे बनता है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.