12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब आसानी से नहीं मिलेगा दो हजार रुपए का नोट, बैंक को देने होंगे इन सवालों के जवाब

अगर आप बैंक में कैश निकालने जाते हैं और दो हजार रुपए के नोट की डिमांड करते हैं तो आपको आसानी से नहीं दिया जाएगा।

2 min read
Google source verification
Two thousand

Two Thousand

नई दिल्‍ली। पिछले चार पांच दिनों से एटीएम में चल रही कैश ‍दिक्‍कत और दो हजार के नोटों के गायब होने से यह बात यकीन में बदल गई है कि काला धन जमा बड़े पैमाने पर हुआ है। जिसका सबसे बड़ा स्रोत दो हजार रुपए का नोट बना है। इस‍ वजह से बैंकों ने दो हजार रुपए का नोट देने के लिए कड़े नियम बना दिए हैं। अगर आप बैंक में कैश निकालने जाते हैं और दो हजार रुपए के नोट की डिमांड करते हैं तो आपको आसानी से नहीं दिया जाएगा। इस‍के लिए आपको कई सवालों के जवाब देने भी पड़ सकते हैं। आइए आपको भी बताते हैं इस पूरी खबर के बारे में...

बैंकों में भी दो हजार के नोटों की किल्‍लत
एटीएम के बाद अब बैंकों में दो हजार रुपए के नोटों की किल्‍लत बढ़ गई है। बैंकों के अनुसार उनके पा 15 फीसदी से भी कम 2000 रुपए का नोट बाकी है। ताज्‍जुब की बात तो ये है कि आरबीआई और बैंकों को इस बारे में जानकारी होने के बाद पहले कोई अलर्ट जारी नहीं किया। जब देश में स्थितियां पूरी तरह से बिगड़ गई उसके बाद बैंकों और उनकी चेस्‍ट ने अपनी रिपोर्टों के हवाले से दो हजार रुपए के नोटों के किल्‍लत के बारे में जानकारी दी। उसके बाद देश में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया था। जो अभी तक जारी है।

करते हैं दो हजार रुपए की डिमांड
वैसे तो कैशियर के पास जो भी नोट अवेलेबल होते हैं, उसके अनुसार आपको आपकी रकम देता है। कई हम अपनी जरुरत के अनुसार भी 100, 200 या 2000 रुपए के नोट के रूप में करेंसी की डिमांड कर लेते हैं। लेकिन अगर आप 2000 रुपए के नोट की डिमांड करते हैं तो कैशियर या फिर बैंक मैनेजर आपसे सवाल कर सकता है। अगर आपके जवाबों से अधिकारी संतुष्‍ट होते हैं तो आपको 2000 रुपए के नोट की करेंसी दे देंगे।

किए जाएंगे सवाल
नाम ना प्रकाशित करने की शर्त पर एक बैंक अधिकारी ने बताया कि 2000 हजार रुपए के नोट के लिए अब भी काफी मारामारी है। ऐसे में अब बैंक देख और सोच समझकर दो हजार रुपए के नोट लोगों को दे रहे हैं। पहले उन्‍हें 2000 रुपए के नोट के बारे में मना ही किया जा रहा है। अगर कोई जिद करता है तो उनसे सवाल पूछे जा रहे हैं कि उन्‍हें दो हजार रुपए के नोट की क्‍यों जरुरत है? कहां इस्‍तेमाल करना है और किसे देना है। ताकि लोगों मन में थोड़ा सा डर यह रहे कि नोट जमा रखने से उन पर कार्रवाई भी हो सकती है।