31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टैरिफ बढ़ाने के बाद चीन पर बरसे ट्रंप, कहा – जवाबी कार्रवाई के लिए रहे तैयार

डोनाल्ड ट्रंप ने अमरीकी कंपनियों को चीन छोड़ने की सलाह दी अमरीका ने कहा चीन के साथ किसी भी तरह के कोई संबध नहीं रखेंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 25 Aug 2019, 11:23 AM IST

trade war

नई दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीजिंग पर हमला बोलते हुए चीन की ओर से नए शुल्क लगाने की योजना पर जवाबी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही ट्रंप ने सभी अमरीकी कंपनियों को टीन को छोड़ने के लिए कहा क्योंकि ट्रंप सरकार का मानना है कि अगर हम चीन के साथ किसी भी तरह के कोई संबध नहीं रखेंगे तब भी हमारे देश की अर्थव्यवस्था काफी अच्छी रहेगी।


चीन ने बढ़ाया टैरिफ

आपको बता दें कि अमरीका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर पर बोलते हुए चीन ने हाल ही में कहा था कि अमरीका से आयात किए जाने वाले 75 अरब डॉलर के उत्पादों पर 10 फीसदी तक का जबाबी शुल्क लगाया जाएगा। चीन के इसी कदम को देखते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने सभी टीनी कंपनियों को चीन से छोड़ने के लिए कहा है।


ये भी पढ़ें: आसमान छू रहे प्याज के दाम, फसल खराब होने की आशंका से सप्लाई घटी


व्यापार को हुआ नुकसान

ट्रेड वॉर से पहले ही अमरीका की प्रगति की रफ्तार कम कर चुका है और वैश्विक अर्थव्यवस्था को कमजोर किया है और शेयर बाजारों की भी हालात खराब की है। ट्रंप ने कहा ''हमारे देश को इतने सालों में चीन में खरबों डॉलरों का नुकसान हुआ है। उन्होंने एक साल में अरबों डॉलर की कीमत पर हमारी बौद्धिक संपदा को चुराया है और वे यह जारी रखना चाहते हैं, लेकिन मैं यह नहीं होने दूंगा।"


चीन का विकल्प देखें अमरीकी कंपनियां

चीन के द्वारा टैरिफ बढ़ाए जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमरीकी कंपनियों को चीन का विकल्प देखना शुरू करना होगा और जल्द से जल्द चीन को छोड़ने का प्लान बनाएं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अमरीकी कंपनियां वापस देश आने का भी विकल्प रखें। इसके साथ ही अमरीका में अपने उत्पाद बनाएं। इससे पहले चीन ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह अमेरिका से आयात किए जाने वाले 75 अरब डॉलर के उत्पादों पर दस प्रतिशत का जवाबी शुल्क लगाएगा।


ये भी पढ़ें: ईडी छापे के बाद खुलने लगी नरेश गोयल की पोल! विदेशी कंपनियों के जरिये लेनदेन का संदेह


लागू होगा अतिरिक्त शुल्क

चीन के सीमा शुल्क आयोग ने जानकारी देते हुए कहा कि चीन अमरीका के 75 अरब डॉलर के आयात पर अतिरिक्त शुल्क लगाएगा। यह अमरीका की ओर से चीन की वस्तुओं पर हाल में घोषित किए गए शुल्क के जवाब में है। फिलहाल, चीन-अमरीका में बने वाहनों और कलपुर्जों पर 25 फीसदी और 5 फीसदी का अतिरिक्त शुल्क लागू करेगा। यह शुल्क 15 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर एक मिनट पर लागू होगा।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App