नई दिल्ली: कोरोना और लॉकडाउन की वजह से लगातार नुकसान और खराब होते हालातों की खबरों के बीच एक अच्छी खबर है। कम से गौतम अडानी तो इस खबर से थोड़ी राहत जरूर मिली होगी। दरअसल लॉकडाउन के बीच फ्रांस की Total SA ने अडानी ग्रुप में 3707 करोड़ के निवेश को हामी भरी है। अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) के साथ इस डील में दोनो कंपनियों की हिस्सेदारी 50-50 होगी । इस डील के तहत देश के 11 राज्यों में सोलर एनर्जी का संचालन किया जाएगा।