किसानों को सेल्फ रजिस्ट्रेशन की सुविधा
ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभ मिल सके, इसके लिए सरकार की ओर से सेल्फ रजिस्ट्रेशन का रास्ता निकाला है। पहले लेखपाल, कानूनगो और कृषि अधिकारी रजिस्ट्रेशन करते थे। अब किसान के पास रेवेन्यू रिकॉर्ड, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर है तो वो पर फामर्स कॉर्नर में जाकर खुद अपना रजिस्ट्रेशन कर सकता है।