1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्याज के निर्यात से बैन हटा, कम सकती है कीमतें

खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने ट्वीट कर बताया कि प्याज की कीमते अब स्थिर हो गई है और प्याज की भारी पैदावार हुई है, इसलिए सरकार ने प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 28 Feb 2020, 7:58 AM IST

Skyrocketing onion prices

Skyrocketing onion prices

नई दिल्ली। प्याज के किसानों को लाभ देने के लिए सरकार ने प्याज के निर्यात पर लगे बैन को हटा लिया है। आपको बता दें कि प्याज की बढती कीमतों के चलते बीते 6 महीने से सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने ट्वीट कर बताया कि प्याज की कीमते अब स्थिर हो गई है और प्याज की भारी पैदावार हुई है, इसलिए सरकार ने प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है।

उत्पादन बढने की संभावना

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल के मार्च के महीने 28.4 लाख टन प्याज के पैदावार की तुलना में इस बार मार्च तक 40 लाख टन से अधिक की पैदावार आने की संभावना जताई जा रही है। प्याज निर्यात पर बैन हटाने का निर्णय विदेश व्यापार महानिदेशालय की ओर से अधिसूचना जारी किए जाने के बाद प्रभावी होगा।

सितबंर 2019 में लगा था बैन

सरकार ने प्याज की निर्यात पर प्रतिबंध पिछले साल सितबंर में लगा दिया था। इसके अलावा सरका में प्याज के निर्यात पर 850 डॉलर का एमईपी भी लगा दिया था। सरकार को ऐसा इसलिए करना पड़ा था, क्योंकि प्याज की कीमतें आसमान छू रही थी। जिसके कारण मांग और आपूर्ति के बीत भारी अंतर पैदा हो गया था। वही महाराष्ट्र समेत देश के कई प्याज उत्पादक राज्यो में भारी बारिश के चलते फसल बरबाद हो गई थी।