
Arun Jaitley
नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और दिवालिया विधेयक के बजट सत्र के दूसरे हिस्से में संसद में पारित हो जाने की उम्मीद है। यह बात रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कही। उन्होंने 'एडवासिंग एशिया' सम्मेलन में कहा, संसद के वर्तमान सत्र में दो दिन पहले दो महत्वपूर्ण विधेयक पारित हो चुके हैं। मुझे उम्मीद है कि बजट सत्र के दूसरे हिस्से में दिवालिया और जीएसटी संबंधी दो विधेयकों भी पारित हो जाएंगे।
मंत्री ने कहा, मुझे लगता है कि इससे सुधार की प्रक्रिया में और गति मिलेगी। अब हम कानूनी बदलाव और बैंकिंग प्रणाली की मजबूती के लिए संसाधन जुटाने तथा दोनों पर विशेष जोर देने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि संरचनागत बदलाव के लिए अगले कुछ महीने बहुत महत्वपूर्ण होने वाले हैं।
गत सप्ताह संसद में आधार विधेयक पारित हो गया। जीएसटी विधेयक लोकसभा में पारित हो चुका है, लेकिन राज्यसभा में बहुमत के अभाव में यह लंबित है।
Published on:
13 Mar 2016, 7:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.