
नीलाम हो गर्इ इमरान खान की 70 कारें आैर 4 हेलीकाॅप्टर, जानिये वजह
नर्इ दिल्ली। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि पाकिस्तान के हालात बद से बद्तर होते जा रहे हैं। अब नौबत यहां तक आ गर्इ है कि पाकिस्तान के नवनियुक्त इमरान खान को अपने घर के सामान तक निलाम करने से पड़ रहे हैं। अरे रुकिए। यहां हम प्रधानमंत्री कार्यालय के सामान की बात कर रहे हैं। उन्होंने पीएम आॅफिस की 70 लग्जरी गाड़ियों को निलाम कर दिया है। आने वाले दिनों में वो नवाज शरीफ की पाली गर्इं भैंसों आैर हेलीकाॅप्टर्स को भी नीलाम करने की याेजना बना रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर पाकिस्तान की बेहतरी के लिए इमरान खान की आेर से किस तरह की योजना बनार्इ है।
102 में से 70 गाड़ियां निलाम
पाकिस्तान की नई सरकार फिजूल खर्चों को रोकने के लिए लग्जरी कारों से लेकर भैंस तक की नीलामी कर रही है। नए प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को इस योजना को पूर्णरूप तक दे दिया है। उन्होंने पीएम आवास की 102 लग्जरी कारों में से 70 कारें नीलाम कर दी। पाकिस्तानी मीडिया की आेर से खबरों के अनुसार इन सभी गाड़ियों के लिए सरकार को अच्छे दाम भी मिले हैं।
यह कारें हुर्इ नीलाम
पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी के अनुसार 70 कारों की पहली खेप नीलाम की जा चुकी है। इन कारों को बाजार मूल्य से अधिक दर पर बेचा गया है। इनमें मर्सिडीज बेंज के चार नए मॉडल, आठ बुलेट प्रुफ बीएमडब्ल्यू, तीन 5000 सीसी एसयूवी और दो 3000 सीसी एसयूवी शामिल हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान का कुल कर्ज बढ़कर पिछले वित्त वर्ष के अंत तक करीब 30 हजार अरब रुपए पर पहुंच गया है। यह पाकिस्तान के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 87 फीसदी है।
अब नवाज की 8 भैंसें होंगी नीलाम
अब प्रधानमंत्री इमरान खान पीएम आवास की आठ भैंसें बेचने की योजना बना रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री आवास में आठ भैंसें पाल रखी थीं। इन्हें भी नीलाम किया जाएगा। पाकिस्तान सरकार पर कर्ज और देनदारियों का भारी बोझ है। प्रधानमंत्री के विशेष सहायक (राजनीतिक मामले) नईम-उल-हक ने कहा कि सरकार मंत्रिमंडल के उपयोग के लिए रखे गए चार हेलिकॉप्टर भी नीलाम करेगी। इनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है।
Published on:
18 Sep 2018, 9:03 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.