11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत ने किया कमांडरों को ट्रेनिंग देने में 3 लाख डॉलर का योगदान

भारत ने शांति बनाए रखने वाले संयुक्त राष्ट्र के कमांडरों को ट्रेनिंग कार्यक्रम में तीन लाख डॉलर का दान किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 27 Oct 2018, 4:05 PM IST

PM Modi

भारत ने किया कमांडरों को ट्रेनिंग देने में 3 लाख डॉलर का योगदान

नर्इ दिल्ली। भारत ने शांति बनाए रखने वाले संयुक्त राष्ट्र के कमांडरों को ट्रेनिंग कार्यक्रम में तीन लाख डॉलर का दान किया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने इस बात की जानकारी दी है। डुजारिक ने कहा, "इस कार्यक्रम को 'पाइपलाइन टू पीसकीपिंग कमांड प्रोग्राम' के नाम से जाना जाता है। यह कार्यक्रम तीन साल के लिए है, जो भावी कमांडरों की क्षमता को विकसित करने और उनके कर्मियों के बीच आचरण के संयुक्त राष्ट्र मानको के बारे में जागरूक व प्रबंधकों को एक उदाहरण स्थापित करने में मदद करेगा।"

यहां खर्च किया जाएगा रुपया
उन्होंने कहा, "भारत के योगदान का प्रयोग आचरण व अनुशासन के मुद्दे पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करने के लिए किया जाएगा।" फील्ड सपोर्ट के अंडर सेक्रेटरी जनरल अतुल खरे ने कहा, "दुर्व्यवहार, यौन उत्पीड़न और आचरण के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करने वाला यह कार्यक्रम अपने आप में अनोखा है और हम इस तरह की महत्वपूर्ण नई पहल पर भारत के योगदान के लिए आभारी हैं।"

स्थार्इ प्रतिनिधि ने दिया चेक
भारत के स्थार्इ प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने खरे को चेक सौंपते हुए कहा, "भारत दुर्व्यवहार और यौन उत्पीड़न पर संयुक्त राष्ट्र की जीरो टॉलरेंस नीति का मजबूत समर्थक है और इसके लिए वह हर संभव मदद का योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।" आपको बता दें कि भारत संयुक्त राष्ट्र के कर्इ कार्यक्रमों में भाग लेता है आैर हर तरह से मदद करने को तैयार रहता है। जिसकी वजह से भारत संयुक्त राष्ट्र में सबसे सम्मानिक सदस्यों में एक है।