7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब भारत में सामान बेचने के लिए 200 फीसदी आयात शुल्क देगा पाकिस्तान, सदन में पास हुआ प्रस्ताव

Pakistan आयातित वस्तुओं पर 200 फीसदी शुल्क लगाने का प्रस्ताव राज्यसभा में पारित। प्रस्ताव में मसूर पर BCD 40 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी करने की मांग की गई थी। दोनों देशों के बीच करीब करीब 2.60 बिलियन डॉलर का व्यापार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 8 Jul 2019, 6:54 PM IST

Pakistan Import Duty

अब भारत में सामान बेचने के लिए 200 फीसदी आयात शुल्क देगा पाकिस्तान, सदन में पास हुआ प्रस्ताव

नई दिल्ली। अब बहुत जल्द ही भारत की तरफ से पाकिस्तान को एक और जबरदस्त झटका लगने वाला है। पाकिस्तान से आयातित वस्तुओं पर 200 फीसदी शुल्क ( import duty ) लगाने का प्रस्ताव सोमवार को राज्यसभा में पारित हो गया। उच्च सदन ने मसूर, बोरिक एसिड और डायग्नॉस्टिक व लेबोरेटरी रीजेंट्स पर भी बेसिक सीमाशुल्क (बीसीडी) बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

प्रस्ताव में मसूर पर बीसीडी 40 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी करने की मांग की गई थी। बोरिक एसिड पर सीमाशुल्क 17.5 फीसदी से बढ़ाकर 27.5 फीसदी हो जाएगा। वहीं, डॉयग्नॉस्टिक मदों में शुल्क 20 फीसदी से बढ़कर 30 फीसदी हो जाएगा।

यह भी पढ़ें -शेयर बाजार में हाहाकार से कंगाल हुए निवेशक, 2 दिन में ही डूब गए 5 लाख करोड़

वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से दोनों वैधानिक प्रस्ताव पेश किए जिन्हें ध्वनिमत से स्वीकार किया गया। पहले प्रस्ताव में सीमाशुल्क अधिनियम 1975 की पहली अनुसूची के अध्याय 98 के तहत 9806 00 00 नए शुल्क मद शामिल करने के लिए फरवरी 2019 में जारी अधिसूचना को मंजूरी प्रदान करने की मांग की गई जिसके तहत पाकिस्तान से आयातित सभी वस्तुओं पर सीमाशुल्क बढ़ाकर 200 फीसदी करने का जिक्र है।

पाक को पड़ सकता है भारी

भारत के इस कदम से कंगाली से गुजर रहे और कर्जे में डूबे पाकिस्‍तान की अर्थव्‍यवस्‍था को बड़ा झटका लग सकता है। यहां यह बताना बेहद जरूरी है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 2012 के आंकड़े के मुताबिक़, करीब 2.60 बिलियन डॉलर का व्यापार होता है। ऐसे में पाक को भारत के साथ कारोबारी लिहाज से बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें -5G स्पेक्ट्रम नीलामीः सरकार को लग सकता है झटका, 30 हजार करोड़ ही कमाई करने की उम्मीद

भारत-पाक के बीच इन चीजों का है बड़ा कारोबार

भारत और पाकिस्‍तान के बीच सीमेंट, चीनी, रुई, सब्जियों, ऑर्गेनिक केमिकल, चुनिंद फल, ड्राई फ्रूट्स, मिनरल ऑयल, स्टील जैसी कमोडिटीज़ और वस्तुओं का कारोबार दोनों देशों के बीच होता है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.