इसी दौरान आरबीआइ ने शुक्रवार को जारी के आंकड़े में कहा है कि, पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले समीक्षाधीन तिमाही में चालू खाते का घाटा आठ अरब डॉलर यानी जीडीपी का 1.4 फीसदी बढ़ गया है। आरबीआई के मुताबिक, वित्त वर्ष 2017-18 की तीसरी तिमाही में सीएडी 13.5 अरब डॉलर है जोकि जीडीपी का दो फीसदी है और दूसरी तिमाही से 7.2 अरब डॉलर यानी जीडीपी का 1.1 फीसदी बढ़ गया है। आरबीआई ने कहा, "निर्यात के मुकाबले आयात में अधिक होने के कारण व्यापार घाटा पिछले साल के मुकाबले 44.1 अरब डॉलर) बढ़ जाने से सीएडी में इजाफा हुआ है।"