इसके अलावा, वित्त वर्ष 2019-20 में जीडीपी विकास दर का सालाना माध्य 6.9 फीसदी रहने का अनुमान है, इसमें न्यूनतम और अधिकतम अनुमान क्रमश : 6.7 फीसदी और 7.2 फीसदी रह सकते हैं। सर्वे के अनुसार, कृषि और सहायक कार्यकलापों के क्षेत्र की आर्थिक विकास दर 2019-20 में 2.2 फीसदी रह सकती है जबकि उद्योग और सेवा क्षेत्रों की विकास दर क्रमश: 6.9 फीसदी और आठ फीसदी रह सकती हैं। यह सर्वेक्षण जून-जुलाई 2019 के दौरान करवाया गया था जिसमें उद्योग, बैंकिंग और वित्तीय सेवा क्षेत्र के अर्थशास्त्री शामिल थे।