करीब 3 लाख रुपए एक गेंद
अगर 169 खिलाडि़यों की कीमत को पूरा खर्च मान लिया जाए तो आईपीएल में फेंकी जाने वाली एक गेंद की कीमत लाखों रुपए में बैठ रही है। 431,70,00,000 रुपए को 14,400 गेंदों से भाग दे दिया जाए तो एक गेंद की कुल कीमत निकल जाएगी। यानि आईपीएल की एक गेंद 299,792 रुपए में बैठ रही है। वैसे एक गेंद की कीमत और भी ज्यादा हो सकती है।