21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिर्फ विवादों का ही नहीं बल्कि कमार्इ का भी बादशाह है बाॅलीवुड का ‘Munnabhai’

जय दत्त के पास 145 करोड़ रुपए से ज्यादा की दौलत है, जो उन्हें इस उम्र में भी कर्इ बाॅलीवुड के कलाकारों से आगे खड़ा करती है।

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Jun 30, 2018

sanjay dutt

सिर्फ विवादों का ही नहीं बल्कि कमार्इ का भी बादशाह है बाॅलीवुड का 'Munnabhai'

नर्इ दिल्ली। शुक्रवार को संजय दत्त की बायोपिक संजू रिलीज हुर्इ। जिसने पहले ही दिन 2018 की सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए आॅपनिंग डे पर 34.75 करोड़ रुपए की कमार्इ कर डाली। खैर हम बात यहां फिल्म संजू की बात नहीं करेंगे। बल्कि असली के संजय दत्त के बारे में बताएंगे जिनसे आप अभी तक अंजान है। आपको ये तो पता होगा कि संजय दत्त के पास करोड़ों रुपए की दौलत है। लेकिन आपको इस बात की जानकारी है कि ये दौलत कितनी है। आखिर कैसे करते हैं इतनी कमार्इ। किन कारों में बैठकर करते हैं सफर आैर उन कारों की कीमत क्या है। तो आइए आप भी जान लीजिए…

संजय दत्त के पास है इतनी दौलत
बाॅलीवुड का खलनायक कहें या फिर मुन्नाभार्इ या फिर संजू बाबा। संजय दत्त को प्यार से पूरा देश इन्हीं नामों से जानता है। बाॅलीवुड इतने सालों से कम करने के बाद उनके नाम आैर उनके काम में कोर्इ कमी नहीं आर्इ है। आज जो उनके पास दौलत है उनके काम आैर नाम की पहचान कराते हैं। अगर आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो संजय दत्त के पास 145 करोड़ रुपए से ज्यादा की दौलत है। जो उन्हें इस उम्र में भी कर्इ बाॅलीवुड के कलाकारों से आगे खड़ा करती है।

एेसे करते हैं कमार्इ
संजय दत्त कर्इ तरह से अपनी दौलत में इजाफा करते हैं। वो एक फिल्म को करने का 6 करोड़ रुपए से ज्यादा की फीस लेते हैं। आज भी वो लीड हीरो के रूप में आते हैं आैर कर्इ प्राॅड्यूसर्स आैर डायरेक्टर्स उनपर दांव लगाने को तैयार रहते हैं। क्योंकि लोग जानते हैं कि संजय को पता है कि इंटरटेनमेंट से कैसे रुपया बनाया जाता है। वहीं ब्रांड इंडोर्समेंट के तौर पर एक करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। उनके पर्सलन इवेस्टमेंट भी हैं। करीब 52 करोड़ रुपए से ज्यादा उन्होंने इनवेस्ट किया हुआ है। वहीं संजय दत्त हर साल डेढ़ करोड़ के आसपास इनकम टैक्स पे करते हैं।

आलिशान आैर लग्जरी गाड़ियों के हैं शौकीन
संजय दत्त एक आलिशान घर के मालिक भी हैं। बांद्रा, पाली हिल के पास उन्होंने यह मकान 2009 में खरीदा था। जिसकी कीमत करीब चार करोड़ रुपए के आसपास है। वहीं संजय शुरूआत से ही लग्जरी गाड़ियों के शौकीन रहे हैं। संजय दत्त के पास करीब 10 गाड़ियां हैं। फरारी 599, राॅल्य राॅयस गोस्ट, आॅडी, बेंटले, लैंड क्रूजर, मर्ससीडीज, पोरशे, हरले आैर डुकाती कंपनियों की गाड़ियां है। जिनकी कीमत 13 करोड़ रुपए से अधिक है।