12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीएसटी का यह एेप करेगा आपकी सभी मुश्किलों को आसान, एेसे होगा आॅपरेट

जीएसटी दिवस यानी एक जुलार्इ को 'जीएसटी रेट फाइंडर' मोबाइल एप्लीकेशन की लांचिंग भी की जाएगी।

2 min read
Google source verification
GST

जीएसटी का यह एेप करेगा आपकी सभी मुश्किलों को आसान, एेसे होगा आॅपरेट

नई दिल्‍ली। कल यानी एक जुलार्इ को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का एक वर्ष पूरा होने जा रहा है। इस मौके को केंद्र सरकार जीएसटी दिवस के रूप में भुनाने की कोशिश कर रही है। ताकि लोगों के मन में बैठे डर को कम किया जा सके। इसय मौके पर कार्यक्रम आयोजित हकया जाएगा। जिसे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय अरुण जेटली संबोधित करेंगे। इस मौके पर 'जीएसटी रेट फाइंडर' मोबाइल एप्लीकेशन की लांचिंग भी की जाएगी। आइए आपको भी इस मोबाइल एप्लीकेशन के बारे जानकारी दी जाएगी।

पुष्टी करेगा आपके प्राॅडक्ट का जीएसटी रेट
'जीएसटी रेट फाइंडर' ऐप ग्राहकों को किसी सामान या सेवा की खरीदारी से पहले उस पर लगाई गई जीएसटी रेट की पुष्टि करेगा, ताकि वे सही रेट की जांच कर ही भुगतान करें। यह उत्पादों व सेवाओं पर लगने वाले जीएसटी की भी सही जानकारी देगा। इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए आपको इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं है। इसे आप एक बार डाउनलोड कर अपने स्मार्टफोन में रख सकते हैं और जब चाहें तब जानकारी हासिल कर सकते हैं।

कैटेगिरी के हिसाब जानें जीएसटी रेट
ऐप में मूल्‍य के हिसाब से श्रेण‍ियां बनाई गई हैं। आप जिस श्रेणी के रेट्स चेक करना चाहते हैं या फिर किसी संबंध‍ित श्रेणी के उत्पादों का पता लगाना चाहते हैं, तो आप इसे देख सकते हैं। ऐप में विभिन्न दरों के मुताबिक वस्तुओं को सात कैटेगरी में बांटा गया है। 0 परसेंट, 0.25 परसेंट, 3 परसेंट, 5 परसेंट, 12 परसेंट, 18 परसेंट और 28 परसेंट। इसी तरह, सेवाओं को भी 5 कैटिगरी में बांटा गया है। 0 परसेंट, 5 परसेंट, 12 परसेंट, 18 परसेंट और 28 परसेंट।

आॅफलाइन काम करेगा आप एेप
इसके साथ ही, अगर किसी खास वस्तु एवं सेवा पर लागू जीएसटी दर की जानकारी पाने के लिए सर्च ऑप्शन भी दिया गया है। यहां गुड्स एंड सर्विसेज के नाम पर सर्च कर उस पर लागू जीएसटी दर का पता किया जा सकता है। यह ऑफ लाइन भी काम करेगा। यूजर्स किसी वस्तु या सेवा का नाम डालकर या संबंधित चैप्टर देख कर जीएसटी रेट के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। यह ऐप अगर आपके मोबाइल में रहेगा, तो कोई भी व्‍यापारी आप से फर्जी टैक्स नहीं वसूल सकेगा। इस तरह आप धोखाधड़ी से बच जाएंगे।