10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेप के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद के पास है अकूत संपत्ति, कॉलेज और आश्रम समेत इन जगहों पर लगाया हुआ है रुपया

अटल बिहारी वाजपेई की सरकार के दौरान स्वामी चिन्मयानंद पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री थे। उन्होंने 2004 में जौनपुर लोकसभा सीट से चुनाव ही लड़ा था। उस दौरान उन्होंने अपने एफिडेविट में करीब 24 लाख रुपए की संपत्ति दर्ज कराई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 11 Sep 2019, 2:37 PM IST

swami.jpg

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद के दिन कुछ अच्छे नहीं चल रहे हैं। रेप के आरोप में वो लगातार धंसते जा रहे हैं। फोटो सामने आ रही है। खैर पत्रिका इस बात की पुष्टी नहीं कर रहा है जो आपत्तिजनक फोटो सामने आई हैं वो उन्हीं की है, लेकिन बीजेपी के नेता का नाम एक बार फिर से देश के लोगों को दंग जरूर कर रहा है।

ताज्जुब की बात तो ये है कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने केस खत्म करने का आदेश तक जारी दे दिया था। जिसके बाद पीडि़ता ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने की बात कही थी। खैर यह बातें आप सभी ने पढ़ी होंगी। लेकिन स्वामी चिन्मयानंद के पास कितनी संपत्ति है क्या आप जानते हैं। उन्होंने कहां-कहां निवेश किया हुआ है आपको पता है। आइए आपको भी बताते हैं।

यह भी पढ़ेंः-एक दिन की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर, जानिए अपने शहर के दाम

वैसे स्वामियों और आश्रम में रहने वाले गुरुओं के पास अकूत संपत्ति होती है, लेकिन उनकी संपत्ति का आंकलन करना काफी मुश्किल होता है। पत्रिका टीम को भी उनकी अकूत संपत्ति कितनी है इसके बारे में ठीक से नहीं पता चल सका। स्वामी चिन्मयानंद उपदेश देने वाले गुरु होने के साथ सांसद भी रह चुके हैं। चुनाव लड़ चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः-वित्त मंत्री ने ओला-ऊबर को भी बताया ऑटो सेक्टर में मंदी का जिम्मेदार

ऐसे में उन्होंने चुनाव आयोग को अपनी इनकम एफिडेविट जरूर दिया होगा। जब पत्रिका टीम ने एफिडेविट को खोजा तो पता चला कि उन्होंने आखिरी बार चुनाव 2004 में जौनपुर लोकसभा सीट से लड़ा था। उस दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति के बारे में चुनाव आयोग को जानकारी भी दी थी।

यह भी पढ़ेंः-ग्लोबल संकेतों की वजह से शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 130 अंक उछला

2004 में दिए चुनाव आयोग को एफिडेविट में उन्होंने अपनी संपत्ति का जिक्र किया है। उन्होंने अपनी कुल संपत्ति करीब 24 लाख रुपए बताई है। उस उन्होंने अपने हाथों में 500 रुपए कैश बताया था। बैंकों में जमा राशि की रकम 10,80,383 रुपए बताई थी। वहीं कंपनियों के शेयर और बांड में 2,05,900 रुपए निवेश किए हुए थे।

यह भी पढ़ेंः-पेटीएम खरीदने जा रही है यस बैंक के शेयर, शुरुआती दौर में बातचीत

नेशनल सेविंग स्कीम में उन्होंने 3,24,750 रुपए का निवेश किया था। यानी उनकी उस दौरान चल संपत्ति 16,11,533 रुपए थी। अगर बात चल संपत्ति की बात करें तो उनके पास एक नॉन एग्रीकल्चर लैंड भी थी, जिसकी कीमत 7,77,000 रुपए है। वैसे उनके पास एक आश्रम भी है। वहीं एसस लॉ कॉलेज भी स्वामी चिन्मयानंद का ही है। उनकी कीमत क्या है अभी इसके बारे में नहीं पता चल सका है।