4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बर्थ डे स्पेशल- देश के सबसे महंगे सीएम में से एक हैं योगी आदित्यनाथ, महीने में लेते हैं इतनी सैलरी

योगी आदित्यनाथ का जन्म पौड़ी गढ़वाल जिले में 5 जून 1972 को हुआ था। उनका असली नाम अजय सिंह बिष्ट है।

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Jun 05, 2018

CM Yogi

बर्थ डे स्पेशल- देश के सबसे महंगे सीएम में से एक हैं योगी आदित्यनाथ, महीने में लेते हैं इतनी सैलरी

नर्इ दिल्ली। देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक उत्तर प्रदेश के चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ आज 46 साल हो चुके हैं। करीब सवा साल पहले उत्तर प्रदेश की गद्दी पर अासीन होने वाले सीएम योगी के बारे में वैसे तो आप काफी कुछ जानते होंगे? लेकिन शायद ही आपको पता होगा कि योगी आदित्यनाथ देश के सबसे महंगे सीएम में से एक हैं। जी हां, योगी देश तीसरे एेसे सीएम हैं जिनकी तनख्वाह काफी ज्यादा है। आपको बताते हैं कि सीएम आदित्यनाथ कितनी तनख्वाह पाते हैं आैर उनसे अधिक वो कौन से दो सीएम हैं जिनकी सैलरी काफी ज्यादा है।

46 के हो गए योगी
योगी आदित्यनाथ का जन्म पौड़ी गढ़वाल जिले में 5 जून 1972 को हुआ था। उनका असली नाम अजय सिंह बिष्ट है। हेमवती नंदन बहुगुणा यूनिवर्सिटी से उन्होंने अपनी पढ़ार्इ पूरी की। उनके पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट आैर माता जी का नाम सावित्री देवी है। राजनीति में आने के बाद वो काफी समय तक लगातार गोरखपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे। 2017 युपी चुनाव के दौरान उन्हें सीएम पद के दावेदार के रूप में मांग होने लगी। जानकारी के अनुसार बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाया गया।

सबसे महंगे चीफ मिनिस्टर
अगर योगी आदित्यनाथ को देश का तीसरा सबसे महंगा चीफ मिनिस्टर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। finapp.co.in वेबसाइट के अनुसार योगी आदित्यनाथ को प्रतिमाह 3.65 लाख रुपए तनख्वाह मिलती है। वेबसाइट के अनुसार इस सैलरी में डेढ़ लाख रुपए बेसिक सैलरी होती है। जबकि 90 हजार रुपए डियरेंस अलाउंस होता है। ट्रैवलिंग अलाउंस के तौर पर 52 हजार रुपए जोड़े जाते हैं। बाकी रुपया अन्स मदों में जाता है।

ये दो सीएम हैं पहले आैर दूसरे पायदान पर
सीएम योगी आदित्यनाथ तनख्वाह के मामले में सिर्फ देश के दो सीएम से नीचे हैं। पहले पायदान पर हैं तेलंगाना के चीफ मिनिस्टर के चंद्रशेखर राव हैं। जिन्हें हर महीने में 4.10 लाख रुपए बतौर तनख्वाह दी जाती है। वहीं दूसरे नंबर के सीएम का नाम है आम आदमी के संस्थापक आैर दिल्ली के चीफ मिनिस्टर अरविंद केजरीवाल। इन्हें हर महीने 3.90 लाख रुपए सैलरी मिलती है। जबकि मणिपुर, नगालैंड आैर त्रिपुरा के सीएम की सैलरी सबसे कम हैं।