क्रोएशिया की इकोनॉमी की बात करें तो इस देश की जीडीपी केवल 58.5 बिलियन डॉलर की है, जो दिल्ली जैसे शहर की आधे से भी कम है। वहीं जीडीपी रैंक की बात करें तो क्रोएशिया की जीडीपी दुनिया में 79 वें नंबर पर आती है। इस देश की जीडीपी ग्रोथ केवल 2.5 फीसदी की है। हालांकि की इकोनॉमी की इस हालत की बावजूद के बाद भी यहां बेरोजगारी दर काफी कम है। वहीं महंगाई दर की बात की जाए तो क्रोएशिया में 1.4 फीसदी महंगाई है। इस देश की जीडीपी में पबब्लिक सेक्टर की हिस्सेदारी 81.9फीसदी है। अगर इस हालत के बावजूद भी ये टीम फीफा जीतने में कामयाब होती है, तो इस देश के लिए ही नहीं दुनिया के लिए ये एक मिसाल है।