12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जन्मदिन विशेष – आखिर पाकिस्तान पीएम के विदेशों में हैं कितने अकाउंट

express.co.uk के अनुसार उनके पास दो डाॅलर के अकाउंट हैं। एक अकाउंट में 3,79,760 डाॅलर आैर दूसरे में 1470 डाॅलर हैं।

2 min read
Google source verification
Imran khan

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के जन्मदिन पर जानिए ये खास बातें, जिनके बारे में नहीं जानते होेंगे आप

नर्इ दिल्ली।पाकिस्तान के पीएम इमरान खान अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर्स में से एक रहे इमरान खान के बारे में वैसे तो एक खुली किताब की तरह है। लेकिन आज भी कुछ एेसी बाते हैं जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे। क्या आप जानते हैं कि उनके बैंक अकाउंट सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं है। बल्कि अमरीका आैर लंदन तक में हैं। क्या आपको यह पता है कि इमरान खान के पास एक यूरो अकाउंट है? उनके पास कितनी प्राॅपर्टी है? उन्हें पाकिस्तान के पीएम पद पर रहते हुए हर महीने कितनी सैलरी मिलती है? यह तमाम बातें एेसी हैं जिनके बारे में आप भी जानना चाहेंगे। तो आइए आपको भी इन सवालों के जवाब दे देते हैं?

इमरान खान के पास है इतनी नेटवर्थ
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के पास 50 मिलियन डाॅलर की नेटवर्थ है। लंदन की एक वेबसाइट के अनुसार एक सेलेब्रिटी होने के कारण भारतीय रुपयों के अनुसार उनकी नेटवर्थ 370 करोड़ 37 लाख आैर 50 हजार रुपए है। पाकिस्तान के कर्इ पाॅलिटीशियन की इतनी नेटवर्थ नहीं है। हाल ही पाकिस्तान के इलेक्शन में उन्होंने अपने एसेट्स आैर प्राॅपर्टी के बारे में जिक्र भी किया था। जिसमें उन्होंने अपनी प्राॅपर्टी की कीमत 38 मिलियन रुपए बतार्इ थी।

पाकिस्तान में हैं 14 प्राॅपर्टी
पाकिस्तान के नए नवेले पीएम इमरान खान के पास पाकिस्तान में 14 प्राॅपर्टी है। उनके पास एक एग्रीकल्चर लैंड भी है। जिसका एरिया 168 एकड़ है। उनका बानी गाला रेजिडेंस की कीमत जानकर तो अापके होश ही उड़ जाएंगे। इस घर की कीमत 1.29 लाख पाउंड है। अचल संपत्ति के मामले में तो भारत के पीएम नरेंद्र मोदी भी इस मामले में इमरान से काफी पीछे हैं।

विदेशों में हैं कर्इ तरह के अकाउंट
इमरान के बैंक अकाउंट डीटेल जानेंगे तो आपके भी पैरों जमीन खिसक जाएगी। लंदन की वेबसाइट express.co.uk के अनुसार उनके पास दो डाॅलर के अकाउंट हैं। एक अकाउंट में 3,79,760 डाॅलर आैर दूसरे में 1470 डाॅलर हैं। वहीं उनके पास एक पाउंड अकाउंट भी है। जिसमें 7,068 पाउंड हैं। वहीं उनके पास एक यूरो अकाउंट भी है। जो पूरी तरह से खाली बताया जा रहा है। एशिया में एेसे कम ही पाॅलिटीशियन हैं जो अपने विदेशी अकाउंट का जिक्र चुनाव आयोग के सामने करते हैं।

इतनी मिलती है उन्हें सैलरी
अगर पीएम इमरान खान की सैलरी की बात करें तो उन्हें हर महीने 1.40 लाख रुपए मिलते हैं। जिसमें सभी तरह के अलाउंस भी मिले हुए हैं। खास बात ये है कि उनकी सैलरी कर्इ सांसद, मिनिस्टर्स आैर जजों से कम है। वहीं उन्हें एक साल में 16.80 लाख रुपए मिलती है। दुनिया के कर्इ प्राइम मिनिस्टर्स की सैलरी उनकी से सैलरी से कहीं ज्यादा है।