
उधार के रुपयों से इस मजदूर खरीदी लाॅटरी आैर बन गया करोड़ाें रुपयों का मालिक
नर्इ दिल्ली। किस्तम कब किसी का कहां साथ दे जाए कुछ नहीं पता। किस्तम फकीर को राजा आैर राजा को फकीर बनाने में वक्त नहीं लेती है। एेसा ही कुछ पंजाब के एक मजदूर के साथ हुआ है। जो जिंदगी जीने के लिए उधार पर मोहताज था, आज उसी आधार के रुपए के ने उसे करोड़ों की संपत्ति का मालिक बना दिया है। अब पूरे इलाके में इस बात की सनसनी फैल गर्इ है कि आखिर इतना रुपया कैसे जीत गया है। आपको बता दें कि मजदूर उस लाॅटरी से डेढ़ करोड़ रुपए जीत गया है। आइए आपको भी आखिर पूरा मामला है क्या?
अमीर बनने की थी इच्छा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाब के संगरूर जिले में मनोज कुमार नाम का मजदूर अपना आैर अपने परिवार का पेट काफी मुश्किलों से पालता है। लेकिन उसे जल्द से जल्द से अमीर बनने की इच्छा थी। जो एक लाॅटरी ने पूरी कर दी। जानकारी के अनुसार वह काफी लंबे समय से लाॅटरी खरीदता हुअा रहा था। उसे भले ही दो रोटी कम खानी हो, लेकिन वो लाॅटरी के लिए रुपया जरूर बचाता था। कुछ दिन पहले उसे जानकारी मिली कि राज्य में राखी बंपर 2018 प्रतियोगिता लॉटरी होने वाली है।
लाॅटरी खरीदने के लिए नहीं थे रुपए
अब मनोज के सामने बड़ी समस्या था कि उसके पास राखी बंपर 2018 प्रतियोगिता लॉटरी खरीदने के रुपए नहीं थे। इसलिए उसने लाॅटरी खरीदने का ख्याल दिल से निकाल दिया। लेकिन किस्मत ने एक बार फिर से उसके मन लाॅटरी खरीदने की चाहत पैदा की। इसलिए उसने अपने दोस्त से किसी काम के लिए 200 रुपए उधार मांग लिए। उन्हीं रुपयों से उसने लाॅटरी का टिकट खरीद लिया। लेकिन उसे तो किसी को इस बात की भनक नहीं थी कि वही लाॅटरी उसे मालामाल बना देगी।
फिर नाम की हुर्इ घोषणा
लाॅटरी के इनामी विजेताआें की घोषणा हुर्इ आैर मजदूर मनोज का नाम विजेताआें की फेहरिस्त में आ गया। इस बात को सुनकर सिर्फ मनोज ही नहीं बल्कि आसपास के लोग भी रह गए। वह डेढ़ करोड़ रुपए की रकम जीत चुका था। पंजाब राज्य राखी बंपर 2018 प्रतियोगिता लॉटरी के प्रवक्ता ने बताया कि मनोज बुधवार लॉटरी के डायरेक्टर टीपीएस फुलका से मिले और अपना दावा पेश किया। डायरेक्टर ने उन्हें आश्वासन दिया की पेमेंट जल्द से जल्द किया जाएगा। लॉटरी के लकी ड्रॉ की घोषणा 29 अगस्त को हुई थी।
Published on:
8 Sep 2018, 9:34 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.