2010-11 में अर्थव्यवस्था में वृद्धि का अनुमान पहले 10.3 प्रतिशत लगाया गया था, जबकि केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी ताजा समायोजित आंकड़ों के अनुसार 2010-11 में अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 8.5 प्रतिशत रही। इसी प्रकार 2005-06 में 9.3 प्रतिशत के वृद्धि दर के आंकड़े को घटाकर 7.9 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं साल 2006-07 के 9.3 प्रतिशत के वृद्धि दर को अब 8.1 प्रतिशत किया गया है। बात अगर साल 2007-08 की करें तो इस वर्ष के जीडीपी आंकड़े में भी कटौती देखने को मिली। साल 2007-08 की जीडीपी अब 7.7 प्रतिशत कर दी गई है। 2008-09 के वृद्धि दर के आंकड़ों को 3.9 से घटाकर 3.1 प्रतिशत किया गया है। साल 2009-10 के लिए इसे 8.5 से घटाकर 7.9 प्रतिशत और 2011-12 के लिए 6.6 से घटाकर 5.2 प्रतिशत किया गया है।